{"_id":"6a6744dec7f07779c8048da9","slug":"himachal-bjp-president-appoints-state-convenors-and-co-convenors-for-various-cells-find-the-full-list-of-name-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: भाजपा अध्यक्ष ने प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों और सह संयोजकों को दीं नियुक्तियां, यहां जानें सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: भाजपा अध्यक्ष ने प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों और सह संयोजकों को दीं नियुक्तियां, यहां जानें सभी
Mon, 27 Jul 2026 05:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:15 PM IST
सार
पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को संगठन व सरकार तक पहुंचाने तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठन को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की दिशा में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों एवं सह संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ समाज के अलग-अलग वर्गों के साथ संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को संगठन व सरकार तक पहुंचाने तथा भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। डॉ. बिंदल ने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
वहीं ब्रिगेडियर आरके शर्मा, कर्नल एमएस कटोच, कमांडर विजय जम्वाल, सूबेदार कमलेश कुमार, सूबेदार भगत सिंह वहलवाल तथा सूबेदार विजय भट्ट को सह संयोजक बनाया गया है। खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक कुलदीप राणा को नियुक्त किया गया है, जबकि मोहित सूद, आशीष ठाकुर, राकेश चौहान एवं डिंपल को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देव समाज प्रकोष्ठ का संयोजक प्रेम पंडित को बनाया गया है। इसके साथ अभिषेक पाठा, बलदेव रांटा, महंत बालयोगी स्वतंत्र महाराज, जयगोपाल, इंद्रपुर जमदग्नि ऋषि, सुशील कालिया तथा आशुतोष शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बस्ती राम शर्मा तथा सह संयोजक राकेश चंदेल को नियुक्त किया गया है। वहीं बुनकर प्रकोष्ठ का संयोजक शिवचरण चौहान और सह संयोजक लता कटोच को बनाया गया है। इसी प्रकार परिवहन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोज राणा को नियुक्त किया गया है, जबकि पंकज अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, राजा ठाकुर तथा संतोष शुक्ला को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के साथ पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक प्रकोष्ठ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी के जनाधार को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन