{"_id":"63ef79e2eba641afb302bf52","slug":"himachal-bjp-pradesh-adhyaksh-suresh-kashyap-statement-on-sukhu-government-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश कश्यप: कांग्रेस सरकार बताए हिमाचल श्रीलंका कब तक बन रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश कश्यप: कांग्रेस सरकार बताए हिमाचल श्रीलंका कब तक बन रहा
Fri, 17 Feb 2023 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Feb 2023 06:30 PM IST
सार
सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस 10 गारंटी देकर सत्ता में आई थी। इनमें एक भी गारंटी पूरी होती नहीं दिख रही। दूसरी मंत्रिमंडल की बैठक से जनता को बड़ी उम्मीदें थीं। इसमें एक भी गारंटी पर चर्चा नहीं हो पाई।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल सरकार 2000 करोड़ का अतिरिक्त ऋण इस माह लेने जा रही है। अभी हिमाचल में कांग्रेस सरकार बने तीन महीने ही हुए हैं। इन्होंने दिसंबर में 1000 करोड़, जनवरी में 1500 करोड़ और अब फरवरी में 2000 करोड़ का ऋण ले लिया है।
विज्ञापन
कुल मिलाकर सरकार ने 4500 करोड़ का ऋण लिया है। अगर हर महीने सरकार 1500 करोड़ का ऋण ले रही है तो निश्चित रूप से साल में 18,000 करोड़ का ऋण लेगी। सरकार बताए कि हिमाचल श्रीलंका कब बन रहा है, जैसे कि इस सरकार के मुखिया ने कहा था। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से उनके निवास स्थान शिमला पर मुलाकात भी की।
विज्ञापन
कश्यप ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस 10 गारंटी देकर सत्ता में आई थी। इनमें एक भी गारंटी पूरी होती नहीं दिख रही। दूसरी मंत्रिमंडल की बैठक से जनता को बड़ी उम्मीदें थीं। इसमें एक भी गारंटी पर चर्चा नहीं हो पाई। महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की बात की गई थी। हिमाचल के लोग सरकार से गोबर खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। युवाओं को कांग्रेस सरकार ने 5 लाख नौकरियों का वादा किया था।
विज्ञापन
अभी इनकी उप समिति ने साल की 20 हजार नौकरियों की बात कही है। 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा भी पूरा होता नहीं दिख रहा है। बिजली बोर्ड घाटे में चल रहा है। जो 125 यूनिट भाजपा सरकार ने मुफ्त दिए थे, उसमें भी सरकार ने कटौती की। बोर्ड को पेंशन, वेतन देने के लिए 180 करोड़ प्रतिमाह की राशि चाहिए।