फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal bjp pradesh adhyaksh suresh kashyap statement on candidates for elections

सुरेश कश्यप: सर्वे के आधार पर ही जीतने वाले प्रत्याशियों को मिलेंगे टिकट

Sun, 09 Oct 2022 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 09 Oct 2022 06:19 PM IST
सार

सुरेश कश्यप ने कहा कि सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिया जाना डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है।

विज्ञापन
Himachal bjp pradesh adhyaksh suresh kashyap statement on candidates for elections
सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में भी इस बार अन्य राज्यों की तर्ज पर रिवाज बदलेगा। यह बात सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राजगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवारों को ही सर्वे के आधार पर टिकट देगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में रैली के दौरान चुनावी शंखनाद कर दिया है। भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। पीएम मोदी पुन: हिमाचल आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ अक्तूबर से दौरे पर होंगे। कई केंद्रीय मंत्री भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में डटे हैं और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझा रहे हैं। 
विज्ञापन


कश्यप ने कहा कि चुनाव में विकास प्रमुख मुद्दा रहेगा। प्रदेश और केंद्र सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिया जाना डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर और विधायक रीना कश्यप भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed