{"_id":"6342c313fb9f0c08aa06ee82","slug":"himachal-bjp-pradesh-adhyaksh-suresh-kashyap-statement-on-candidates-for-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेश कश्यप: सर्वे के आधार पर ही जीतने वाले प्रत्याशियों को मिलेंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरेश कश्यप: सर्वे के आधार पर ही जीतने वाले प्रत्याशियों को मिलेंगे टिकट
Sun, 09 Oct 2022 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 09 Oct 2022 06:19 PM IST
सार
सुरेश कश्यप ने कहा कि सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिया जाना डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है।
विज्ञापन
सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में भी इस बार अन्य राज्यों की तर्ज पर रिवाज बदलेगा। यह बात सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राजगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवारों को ही सर्वे के आधार पर टिकट देगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में रैली के दौरान चुनावी शंखनाद कर दिया है। भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। पीएम मोदी पुन: हिमाचल आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ अक्तूबर से दौरे पर होंगे। कई केंद्रीय मंत्री भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में डटे हैं और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति समझा रहे हैं।
विज्ञापन
कश्यप ने कहा कि चुनाव में विकास प्रमुख मुद्दा रहेगा। प्रदेश और केंद्र सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिया जाना डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर और विधायक रीना कश्यप भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन