फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp panna pramukh conference in solan on sunday

शिमला संसदीय क्षेत्र में चुनावी हुंकार भरेगी भाजपा, नड्डा समेत कई नेता करेंगे शिरकत

Sat, 22 Dec 2018 05:02 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन/शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 22 Dec 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
himachal bjp panna pramukh conference in solan on sunday

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन रविवार को सोलन में होगा। भाजपा इस सम्मेलन में कांग्रेस के खिलाफ चुनावी रणनीति तैयार करेगी।

विज्ञापन


सम्मेलन में करीब 40 हजार पदाधिकारी और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इसमें 33,000 पन्ना प्रमुख, 5,500 त्रिदेव और 550 ग्राम केंद्र प्रभारियों समेत पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहेगा। पुलिस मैदान सोलन में सुबह 11:00 बजे से आयोजन होगा। 
विज्ञापन


मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए हाल ही में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह आए थे। सोलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बुलाने की तैयारी थी, लेकिन उनका दौरा रद्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा विशेष रूप से मौजूद होंगे। इनके अलावा भाजपा के राज्य प्रभारी मंगल पांडे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल समेत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, चारों सांसद, प्रदेशाध्यक्ष समेत अन्य दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शशि दत्त ने बताया कि पन्ना प्रमुखों को इस आयोजन से नई ऊर्जा मिलेगी और वे अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर ढंग से चुनाव की तैयारियां पूरी कर पाएंगे। 

वोटर लिस्ट के हर पन्ने का बनाया एक प्रमुख 

himachal bjp panna pramukh conference in solan on sunday

भाजपा ने वोटर लिस्ट के हर पन्ने का एक प्रमुख बनाया है, जो अपने पृष्ठ के तमाम वोटरों में भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेगा। हर पृष्ठ से छांटा गया ऐसा प्रतिनिधि ही पन्ना प्रमुख है। शिमला संसदीय क्षेत्र में करीब 33,000 पन्ना प्रमुख हैं। रविवार को इनकी नब्ज टटोली जाएगी। 

भाजपा के इस सम्मेलन में रविवार को पन्ना प्रमुख लोकसभा प्रत्याशी पर भी अपनी राय दे सकते हैं। वर्तमान में शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद वीरेंद्र कश्यप हैं। उनकी दोबारा उम्मीदवारी पर भी पन्ना प्रमुखों का फीडबैक आ सकता है।

मंडी सम्मेलन मेें तो केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा की ही प्रत्याशी के रूप में अनौपचारिक घोषणा कर दी थी। इसकी खूब चर्चा रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed