फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp news: angry group called a meeting on the second day in Arki

अर्की भाजपा में नहीं थमा घमासान, दूसरे दिन नाराज गुट ने बुलाई बैठक

Wed, 21 Jul 2021 10:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jul 2021 10:56 PM IST
सार

गोसदन से कुछ दूर अर्की विश्राम गृह में बैठक की। पिछले दिन प्रभारी ने गोसदन में बैठक ली थी। भाजपा प्रभारी के समझाने पर भी नेता शांत होने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
himachal bjp news: angry group called a meeting on the second day in Arki
भाजपा(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की भाजपा में घमासान जारी है। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में बीते दिन हुई बैठक से नदारद रहे नाराज गुट के नेताओं ने अर्की में ही बैठक बुला ली। इसमें पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, पूर्व मंत्री नगीन चंद्र पाल की बेटी आशा परिहार और अन्य नेता शामिल हुए। इन्होंने गोसदन से कुछ दूर अर्की विश्राम गृह में बैठक की। पिछले दिन प्रभारी ने गोसदन में बैठक ली थी। भाजपा प्रभारी के समझाने पर भी नेता शांत होने के लिए तैयार नहीं हैं। उधर, अब 24, 25 और 26 जुलाई को भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना शिमला आ रहे हैं।

विज्ञापन


वह अर्की हलके के तमाम नेताओं को फिर शिमला बुला सकते हैं। विश्रामगृह में हुई बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष बालकराम शर्मा, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, किसान मोर्चा नेता विजय सिंह ठाकुर, भाजपा के मंडल पूर्व सचिव परमिंद्र ठाकुर और पूर्व कोषाध्यक्ष यशवंत ठाकुर भी मौजूद रहे। इनमें बहुत से नेता प्रभारी के बुलाने पर मंगलवार को अर्की नहीं गए थे। जन कल्याण समिति से अध्यक्ष अमरनाथ कौशल भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने समिति की आगामी बैठकों की जानकारी दी। बुधवार को बैठक में भी इन नेताओं ने रतन पाल सिंह को टिकट देने की मुखालफत की। 
विज्ञापन


गोविंद राम शर्मा बडे़ भाई, टिकट मांगने का अधिकार सबका : रतन 
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, हिमकोफेड अध्यक्ष और पिछले विस चुनाव में अर्की से वीरभद्र के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी रहे रतन पाल सिंह ने कहा कि वह भाजपा में 1990 से कार्यकर्ता हैं। कहा कि गोविंद राम शर्मा बडे़ भाई हैं। 2003 में उन्हें टिकट मिला। उससे पहले स्वर्गीय नगीनचंद पाल होते थे तो उनके साथ पार्टी भी पार्टी खड़ी होती थी। 2007 में 32 लोगों ने गोविंद राम शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। बाद में सारे साथ चले। 2012 में आशा परिहार ने भी इनके खिलाफ चुनाव लड़ा था। टिकट मांगने का अधिकार सबका है, मगर जिसे यह मिलता है, सबको उसके साथ चलना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed