फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP may also become one of the ministers: Satti

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में नहीं आए नड्डा, अध्यक्ष पद के लिए तीनों नामों पर सहमति

Thu, 19 Dec 2019 10:34 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Dec 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Himachal BJP may also become one of the ministers: Satti
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा प्रदेश भाजपा कोर कमेटी सदस्य होने के बावजूद झारखंड चुनाव और केंद्रीय व्यस्तता के चलते बैठक में नहीं आए, लेकिन वह त्रिलोक जम्वाल, राजीव भारद्वाज और रणधीर शर्मा इन तीनों नामों में से किसी को भी अध्यक्ष बनाए जाने से सहमत बताए जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज को अध्यक्ष बनाने के पक्षधर बताए जा रहे हैं, वह भी प्रदेश से बाहर होने पर बैठक में शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर भी केंद्र में बैठक में होने पर हाजिर नहीं हुए, उनकी राय ली जा रही है। सूत्रों की मानें राजीव भारद्वाज और रणधीर शर्मा के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल की राय भी सकारात्मक मानी जा रही है। रणधीर शर्मा तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पर्यवेक्षक मुरलीधर राव के साथ जम्मू-कश्मीर में संगठन का काम कर चुके हैं। प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को करीब साढे़ पांच बजे पीटरहॉफ में शुरू हुई और देर रात तक चली।
विज्ञापन


इस बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री पवन राणा, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, सांसद रामस्वरूप शर्मा, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप और भाजपा महासचिव रणधीर शर्मा मौजूद हुए। 11 सदस्यीय कोर कमेटी में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय कारपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी सदस्य हैं, पर यह बैठक में शामिल नहीं हुए। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने सदस्यों से संभावित अध्यक्षों के नामों पर वन टू वन फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला से त्रिलोक जमवाल, बिलासपुर से रणधीर शर्मा और कांगड़ा से राजीव भारद्वाज के नामों पर अधिक सहमति बनती दिखी। शिमला और कांगड़ा से क्षेत्रीय संतुलन साधने को त्रिलोक जमवाल और राजीव भारद्वाज के नामों पर ज्यादा चर्चा हुई। हालांकि, राम सिंह, कृपाल परमार, वीरेंद्र कश्यप के अलावा मंत्री विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, वीरेंद्र कंवर आदि के नामों पर भी मंत्रणा होने की चर्चा रही। 

 

मंत्रियों में से भी बन सकता है हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष: सत्ती

Himachal BJP may also become one of the ministers: Satti

हिमाचल प्रदेश में मंत्रियों में से भी कोई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इस संभावना से इंकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस बारे में दिल्ली वाले ही जानें कि कौन अध्यक्ष बनेगा और कौन नहीं। उन्होंने कुछ लोगों से बात की है।  

गेयटी थियेटर में संगोष्ठी के दौरान मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कोर कमेटी की बैठक में भी संगठन के चुनावों पर चर्चा हो रही है।

सत्ती बोले कि न तो परिवार और न ही अकेला व्यक्ति ही यह तय करता है। यह केवल टीम ही तय करती है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के दायित्व से मुक्त होने के बाद खुद किस भूमिका में होंगे? इस सवाल सत्ती बोले कि यह भी पार्टी आलाकमान को ही तय करना है।

भाजपा में व्यक्ति निश्चित नहीं करता कि क्या करना है। इसे पार्टी तय करती है, पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व ही तय कर सकता है। यह मालूम रहे कि पिछले कुछ समय से हाईकमान के स्तर पर कुछ मंत्रियों के नामों की भी चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed