{"_id":"5d3869bd8ebc3e6cb66e85f6","slug":"himachal-bjp-mahil-morcha-formar-president-indu-goswami-on-delhi-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा भाजपा में घमासान के बीच इंदु गोस्वामी दिल्ली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा भाजपा में घमासान के बीच इंदु गोस्वामी दिल्ली रवाना
Thu, 25 Jul 2019 11:07 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:07 AM IST
विज्ञापन
महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष इंदु गोस्वामी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा में भूचाल लाने और कांगड़ा में घमासान के बीच महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष इंदु गोस्वामी नई दिल्ली रवाना हो गई हैं। गोस्वामी दिल्ली में हाईकमान के नेताओं के समक्ष स्थिति स्पष्ट कर सकती हैं।
विज्ञापन
जिन नेताओं से नाराज होकर इंदु ने भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, उनकी शिकायत भी कर सकती हैं। हालांकि, इंदु ने कहा कि वह बैठक के सिलसिले से दिल्ली जा रही हैं। वह चंडीगढ़ में हैं, यहीं से दिल्ली रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन
दो दिन बाद वह शिमला आएंगी। पार्टी ने उनके बारे में अपना फैसला ले लिया है। अब वह शिमला आकर ही अपनी बात रखेंगी। इंदु ने बताया कि वह भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरिडा) की निदेशक मंडल की निदेशक हैं।
विज्ञापन
इसी में बैठक के सिलसिले से वह दिल्ली जा रही हैं। गोस्वामी पार्टी के कुछ नेताओं के उनके क्षेत्र पालमपुर में हस्तक्षेप से नाराज चल रही हैं। अब उनके दिल्ली जाने पर कई भाजपा नेताओं की नजरें टिकी हुई हैं। इसका कारण इंदु की हाईकमान के बड़े नेताओं में अच्छी सुनवाई होना बताया जा रहा है।