फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP launched signature campaign in 74 mandals

शिमला: हिमाचल भाजपा ने 74 मंडलों में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Tue, 11 Jan 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jan 2022 09:41 PM IST
सार

मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सभी प्रदेशों की प्राथमिकता है। पंजाब में उस दिन प्रधानमंत्री ने 42000 करोड़ की सौगात पंजाब को देनी थी। पंजाब सरकार को शायद विकास से कुछ लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
Himachal BJP launched signature campaign in 74 mandals
हिमाचल भाजपा कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के विरोध में हिमाचल के सभी 74 मंडलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के निर्देशानुसार हुआ।  शिमला के रिज मैदान पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल ने किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने की। मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पीएम की सुरक्षा में चूक को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सभी प्रदेशों की प्राथमिकता है। पंजाब में उस दिन प्रधानमंत्री ने 42000 करोड़ की सौगात पंजाब को देनी थी। पंजाब सरकार को शायद विकास से कुछ लेना-देना नहीं है। पंजाब पुलिस के जवान प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पी रहे थे। यह पंजाब सरकार की मिलीभगत को पूरी तरह से दिखता है। अभियान में संजीव चौहान, सुशील चौहान, गगन लखनपाल, गौरव कश्यप, परीक्षित शर्मा, कालपी शर्मा, सुदीप महाजन, अनिता सूद, तरुण, राजेश भानु मौजूद रहे।

विज्ञापन

मंडल मिलने कार्यक्रम का विक्रमादित्य सिंह के क्षेत्र से भाजपा ने किया आगाज

भाजपा ने शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह के शिमला ग्रामीण क्षेत्र में धावा बोलने की रणनीति बना ली है। भाजपा ने नए साल का पहला भाजपा मंडल मिलन कार्यक्रम शिमला ग्रामीण का ही तय किया है। यह कार्यक्रम मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सरकारी निवास ओक ओवर शिमला में हुआ। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला ग्रामीण में भाजपा की जीत के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करें। उनके चुनाव लड़ने से पहले सराज में भी शिमला ग्रामीण की तरह ही कांग्रेस का वर्चस्व था। उन्होंने कड़ी मेहनत से वहां भाजपा का काडर मजबूत बनाया। शिमला ग्रामीण से इससे पिछला चुनाव खुद वीरभद्र सिंह ने लड़ा था। उसके बाद उन्होंने इस सीट को खाली कर अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह को चुनाव लड़ाकर पहली बार विधायक बनाया था।

पहले मंडल मिलन कार्यक्रम में जिला शिमला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि वे भाजपा सरकार के कार्यों के बारे में आम लोगों को अवगत करवाएं। हर कार्यकर्ताओें का सम्मान करते हुए अपने नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयास करने चाहिए। सरकार चुनावी वर्ष में प्रवेश कर चुकी है, इसलिए यह आवश्यक है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता नए जोश और उत्साह के साथ कार्य करें। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर और क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेता प्रमोद शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे

भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे विक्रमादित्य : दिनेश 

मंडल भाजपा अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बताया कि विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण में मजबूत नहीं हैं। विकास कार्यों के बारे में विक्रमादित्य भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। वह खोखली घोषणाएं कर रहे हैं। किसी भी पंचायत को पैसा नहीं दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed