{"_id":"619ce276e6040042530a5a80","slug":"himachal-bjp-karyasamiti-baithak-from-today-24-november-2021-in-peterhoff-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, नेताओं की बढ़ी धुकधुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से, नेताओं की बढ़ी धुकधुकी
Wed, 24 Nov 2021 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:09 PM IST
सार
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार से राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में शुरू होगी। तीन दिन चलने वाली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह प्रदेश के सभी प्रमुख भाजपा नेताओं की क्लास लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में मंडी लोकसभा सीट के अलावा अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार पर बुधवार से शिमला में मंथन शुरू होगा। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा के नेताओं से जवाब तलब किया है। बैठक में मंत्रणा के बाद इस संबंध में रिपोर्ट तैयार की जाएगी। बैठक के बाद जो रिपोर्ट भाजपा हाईकमान को दी जाएगी, उसी पर विचार कर केंद्रीय नेतृत्व अगली करवाई करेगा।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सरकार और संगठन के स्तर पर बड़े बदलाव हो सकते हैं। दोनों स्तर पर कई चेहरों को बदला जा सकता है। कुछ मंत्रियों की कुर्सियां भी संकट में मानी जा रही हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार से राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में शुरू होगी। तीन दिन चलने वाली इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह प्रदेश के सभी प्रमुख भाजपा नेताओं की क्लास लेंगे।
विज्ञापन
इस बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी उपस्थित रहेंगे। भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा और अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद होंगे। बैठक में पूर्व सीएम शांता कुमार को भी बुलाया गया था पर वह शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
तीन दिन चलेगी बैठक
बुधवार को कोर ग्रुप की प्रमुख बैठक भी होगी जबकि वीरवार और शुक्रवार को इसकी विस्तारित बैठक होगी। पहले दिन यानी बुधवार को हार पर समीक्षा होगी, वीरवार और शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अगले चुनावी वर्ष को लेकर रणनीति तैयार करेगी। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसमें सरकार और संगठन की अगली कार्य योजना के बारे में विस्तार से चर्चा होगी। 27 नवंबर को कर्मचारियों की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक है। इस बैठक में क्या फैसले लिए जाने हैं, इस संबंध में भी भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे।