फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP: Jairam, Dhumal and Kashyap made micro donation of one thousand each

हिमाचल भाजपा: जयराम, धूमल और कश्यप ने की एक-एक हजार की माइक्रो डोनेशन

Sat, 15 Jan 2022 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jan 2022 07:06 PM IST
सार

भाजपा ने शनिवार को लोअर बाजार शिमला में माइक्रो डोनेशन अभियान के  तहत एक कार्यक्रम किया। इसमें प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसकी अध्यक्षता शिमला मंडल के महामंत्री गगन लखनपाल ने की।

विज्ञापन
Himachal BJP: Jairam, Dhumal and Kashyap made micro donation of one thousand each
जयराम, धूमल और कश्यप ने की माइक्रो डोनेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोनेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी एक-एक हजार रुपये का दान दिया है। भाजपा ने शनिवार को लोअर बाजार शिमला में माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत एक कार्यक्रम किया। इसमें प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसकी अध्यक्षता शिमला मंडल के महामंत्री गगन लखनपाल ने की।

विज्ञापन


भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा से बताया कि पार्टी ने देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में ‘माइक्रो डोनेशन’ अभियान चलाया है। इसे प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के निर्देश पर सभी 74 मंडलों में चलाया जा रहा है। अभियान में भाजपा सोशल मीडिया और आईटी टीम का विशेष योगदान रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित देश के लोगों से 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक दान देने की अपील की है।
विज्ञापन


नंदा ने बताया कि माइक्रो डोनेशन अभियान की शुरुआत 25 दिसंबर अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर हुई। इसका समापन दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को होगा। भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा ने बताया की हिमाचल प्रदेश माइक्रो डोनेशन अभियान में पूरे देश में इस सप्ताह छठे स्थान पर रहा है। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष सुदीप महाजन, महामंत्री सुशील चौहान, रितलव चिपडा, अनिता सूद, तरुण राणा, सनी लखनपाल, ममता गुप्ता, कल्याण, दीपक शर्मा और ऋषभ गुप्ता ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed