फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp incharge mangal pandey statement over govt mobilization program

आपसी समन्वय से संवेग कार्यक्रम को सफल बनाएं अधिकारी : मंगल पांडे

Sat, 03 Nov 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sat, 03 Nov 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
himachal bjp incharge mangal pandey statement over govt mobilization program

हिमाचल भाजपा प्रभारी मंगल पांडे ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ संवेग के कार्यान्वयन को सफल बनाएं। वे शुक्रवार को बद्दी में सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्योगों के लिए महत्वाकांक्षी संवेग कार्यक्रम के शुभारंभ पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए सहयोग एवं संपर्क के लिए संवेग का शुभारंभ किया है।

विज्ञापन


संवेग कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए ऋण उपलब्धता सहित विभिन्न कार्यों में समन्वय स्थापित करेगा। अब उद्यमी को एक घंटे से कम समय में पता चल जाएगा कि उसे बैंक से ऋण प्राप्त हुआ है या नहीं। इसके लिए उद्यमी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसे ऑनलाइन ही जानकारी मिलेगी। बद्दी में संवेग का मुख्य लक्ष्य फार्मा उद्योग रहेगा। पांडे ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग देश की आर्थिकी का आधार हैं।

विज्ञापन

himachal bjp incharge mangal pandey statement over govt mobilization program

देश का अधिकांश उत्पादन इन्हीं उद्योगों के माध्यम से संभव हो रहा है। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने उद्योग जगत को विश्वास दिलाया कि सरकार उन्हें श्रेष्ठ अधोसंरचना उपलब्ध करवाने की दिशा में तत्पर है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव तथा योजना प्रभारी अलि रजा रिजवी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग देश की अर्थव्यवस्था का मूल हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने कहा कि हिमाचल में स्थापित लगभग 48 हजार उद्योगों में से 99 प्रतिशत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग हैं। इस क्षेत्र में प्रदेश का 93 प्रतिशत रोजगार उपलब्ध है। ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के महाप्रबंधक नवलीन कुंद्रा ने ऋण उपलब्धता की विस्तृत जानकारी दी। सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक केएल ठाकुर और विनोद चंदेल, दर्शन सैणी, रतन सिंह पाल, उपायुक्त विनोद कुमार, बीबीएनडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केसी चमन, एसपी बद्दी बिंदू रानी सचदेवा, यूको बैंक के महाप्रबंधक एके गोलेचा आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed