फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal bjp incharge mangal pandey in bihar cabinet

नीतीश सरकार में मंत्री बनाए जाने की सूचना पर पांडेय बिहार रवाना

Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 30 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
himachal bjp incharge mangal pandey in bihar cabinet

बिहार की नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की सूचना मिलते ही भाजपा के प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय शिमला में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक छोड़ बिहार रवाना हो गए। हालांकि, देर शाम को वे शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंच सके। वे बैठक के सिलसिले में एक दिन पहले ही शिमला पहुंचे थे।

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी के पद पर जिम्मेदारी निभाते समय मंत्री बनाए जाने वाले वह दूसरे प्रभारी हैं। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा को यूपी की योगी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय शनिवार को पीटरहॉफ में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मौजूद थे। पांडेय को लगभग 11 बजे पार्टी नेतृत्व से फोन पर बिहार पहुंचने की सूचना दी गई।
विज्ञापन


उन्हें बताया कि वे जेडीयू-भाजपा गठबंधन सरकार में भाजपा के कोटे से कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं। पांडेय ने प्रदेश भाजपा को तुरंत इसकी जानकारी दी। पांडेय ने बताया कि मंत्री पद की अधिकारिक सूचना उन्हें मिल गई है। शॉर्ट नोटिस होने के चलते वे विमान से बिहार के लिए रवाना हो रहे हैं। अभी उनके पास यही जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव तक मंगल ही रहेंगे प्रभारी
विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते मंगल पांडेय के पास दोहरा प्रभार रहेगा। बिहार कैबिनेट में मंत्री होने के साथ उनके पास हिमाचल प्रभारी की जिम्मेदारी भी बनी रहेगी।


अप्रैल में ताजपोशी के बाद हिमाचल भाजपा के चुनावी कार्यक्रमों में पांडेय की अहम भूमिका रही है। केंद्रीय नेतृत्व इस समय उन्हें हटाने को तैयार नहीं है। कम समय में ही प्रदेश भाजपा में उन्होंने मजबूत पकड़ बना ली है। इस समय उनके हटने से पार्टी को रणनीतिक दिक्कतें आ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed