फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP convenes state election committee meeting to decide the ticket

हिमाचल भाजपा ने टिकट तय करने के लिए बुलाई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक

Tue, 24 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal BJP convenes state election committee meeting to decide the ticket
सतपाल सत्ती - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल भाजपा ने धर्मशाला और पच्छाद में विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट तय करने को प्रदेश चुनाव समिति की मंगलवार को दीपकमल शिमला में बैठक बुला ली है। इस बैठक में संभावित उम्मीदवारों के पैनल तय किए जाएंगे और इन्हें भाजपा हाईकमान को भेजा जाएगा।  

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से चर्चा के बाद यह बैठक मंगलवार को शाम छह बजे बुलाई है। इस बारे में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी अवगत करवाकर उन्हें आने को कहा गया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेमकुमार धूमल के अलावा भाजपा सांसद, भाजपा संगठन महामंत्री, महिला मोर्चा की अध्यक्ष और अन्य तमाम पदाधिकारी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मशाला और पच्छाद दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में टिकटार्थी कतार में लगे हैं। टिकटों के कई इच्छुक दिल्ली तक बिछ गए हैं और अपने लिए लॉबिंग कर रहे हैं।


भाजपा के टिकटों को तय करने की प्रक्रिया में सबसे पहले प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होती है। उसके बाद इस पर दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड ही फैसला लेता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed