फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP constituted 17 committees for the assembly elections, see the list here

Himachal BJP: विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल भाजपा ने बनाईं 17 समितियां, यहां देखें लिस्ट

Tue, 30 Aug 2022 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Aug 2022 08:18 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को भाजपा का घोषणापत्र यानी चुनाव दृष्टिपत्र बनाने वाली कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक जमवाल रैली प्रबंधन कमेटी के संयोजक होंगे।

विज्ञापन
Himachal BJP constituted 17 committees for the assembly elections, see the list here
डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 17 कमेटियां बनाई हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को भाजपा का घोषणापत्र यानी चुनाव दृष्टिपत्र बनाने वाली कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश महासचिव त्रिलोक जमवाल रैली प्रबंधन कमेटी के संयोजक होंगे। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ इस कमेटी में डॉ. राजीव भारद्वाज, राम सिंह, त्रिलोक जमवाल, बलदेव भंडारी, विनोद ठाकुर, गणेश दत्त, प्रियव्रत शर्मा, भारती सूद और दूलो राम ठाकुर सदस्य होंगे। सभी कमेटियों के प्रमुख भी इसके सदस्य होंगे। डॉ. सिकंदर कुमार को चुनाव दृष्टि पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज, महेंद्र सिंह ठाकुर, गोविंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, बिक्रम ठाकुर और डॉ. राजीव सैजल इसके सदस्य होंगे।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन


अन्य सदस्य भाजपा नेता रणधीर शर्मा, खुशीराम बालनाटाह, चंद्रमोहन ठाकुर, बिहारी लाल शर्मा, डॉ. डेजी ठाकुर, घनश्याम शर्मा, रश्मिधर सूद, ब्रिगेडियर खुशाल चंद, उमेश शर्मा, पूर्व कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, पूर्व आईएएस अधिकारी केआर भारती, जेएस राणा, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी आरएम शर्मा और अधिवक्ता रमेश चौधरी बनाए गए हैं। रैली प्रबंधन समिति के संयोजक त्रिलोक जमवाल, प्रदेश कार्यालय संचालन समिति की संयोजक पायल वैद्य, वॉर रूम कमेटी के संयोजक सुशील राठौर, चुनाव प्रचार सामग्री तैयार करने, प्रिटिंग प्रेस वितरण प्रबंधन समिति के संयोजक प्रवीण शर्मा, मीडिया प्रबंधन समिति में संयोजक महेंद्र धर्माणी, सोशल मीडिया एवं सूचना एवं तकनीकी समिति के संयोजक अनिल डडवाल, प्रवास कार्यक्रम समिति के संयोजक संजीव कटवाल और हवाई यातायात समिति के संयोजक अश्वनी कौशल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूतल यातायात प्रबंधन समिति के संयोजक संजीव चौहान, चुनाव आयोग संपर्क, कानूनी एवं विधिक विषयक समिति के संयोजक सुरेंद्र घोंकरोक्टा और अतिथि सत्कार समिति के संयोजक एपीएमसी के चेयरमैन नरेश शर्मा नियुक्त किए गए हैं। अतिथि आवास प्रबंधन समिति के संयोजक विवेक शर्मा, भोजन व्यवस्था समिति के संयोजक रमेश चोजड़, वीडियो, एलईडी रथ, होर्डिंग, वाल रैप आदि के लिए बनी समिति के संयोजक विशाल चौहान और बाहरी राज्यों से आए कार्यकर्ताओं की समन्वय समिति के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया बनाए गए हैं। 

चुनाव दृष्टिपत्र के लिए आम जनता से सुझाव लेगी भाजपा: डॉ. सिकंदर
भाजपा चुनाव दृष्टिपत्र समिति की बैठक मंगलवार को दीपकमल चक्कर शिमला में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता चुनाव दृष्टिपत्र कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सिकंदर कुमार ने की। उन्होंने कहा कि दृष्टिपत्र के लिए सुझाव एकत्र करने के लिए वेबपोर्टल बनाया जाएगा। यह पोर्टल पार्टी और आम जनता के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगा। वह समिति के सदस्यों के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रहे हैं, जिसमें सदस्यों की ओर से प्राप्त सभी सुझाव पोस्ट किए जाएंगे। समिति विभिन्न राजनीतिक दलों के दृष्टिपत्र का आकलन करने के लिए 12 सदस्यीय उपसमिति भी बनाएगी।  समिति सभी राजनीतिक दलों, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे विभिन्न राज्यों के पूर्व दृष्टिपत्र का भी अध्ययन करेगी। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि समिति के सभी सदस्यों को कार्य वितरण संसदीय, जिला और मंडलवार दिया जाएगा। भाजपा सभी मंडलों में सुझाव पेटियां भी लगाएगी और इस अभियान की गति को तेज करने के लिए मंडल स्तर पर 8 से 10 सदस्यों की टीम गठित की जाएगी। अभियान का नाम भाजपा चुनाव दृष्टिपत्र समिति आपके द्वार होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed