फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal bjp byelection candidates list: tickets of these two leaders cut

उपचुनाव: हिमाचल में भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी, तीनों विधानसभा सीटों पर विरोध के सुर मुखर

Thu, 07 Oct 2021 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Oct 2021 08:47 PM IST
सार

भाजपा की ओर से गुरुवार सुबह पार्टी हाईकमान की ओर से घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ मंडी संसदीय सीट को छोड़कर अभी तीनों विधानसभा सीटों पर विरोध के सुर भी मुखर होने लग गए हैं। फतेहपुर से कृपाल परमार, अर्की से गोविंद राम शर्मा और जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा को टिकट न मिलने से पार्टी को उनके विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
himachal bjp byelection candidates list: tickets of these two leaders cut
उपचुनाव के लिए हिमाचल भाजपा के उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से भाजपा ने कारगिल हीरो रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद को टिकट दिया है। वहीं जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से नीलम सरैईक, अर्की से रतन पाल सिंह, फतेहपुर से बलदेव ठाकुर के नाम की घोषण की।  भाजपा की ओर से गुरुवार सुबह पार्टी हाईकमान की ओर से घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ मंडी संसदीय सीट को छोड़कर अभी तीनों विधानसभा सीटों पर विरोध के सुर भी मुखर होने लग गए हैं। फतेहपुर से कृपाल परमार, अर्की से गोविंद राम शर्मा और जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा को टिकट न मिलने से पार्टी को उनके विरोध का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा ने परिवारवाद को खारिज करके टिकट बांटे हैं। इससे मतदाताओं को एक संदेश देने का प्रयास तो किया है, लेकिन अब अपनों से निपटना सत्तारूढ़ दल की बड़ी चुनौती होगी। टिकट बंटते ही जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर में बगावत शुरू हो गई है। हालांकि मंडी संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा को भितरघात का डर है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उपचुनाव हिमाचल: कांग्रेस ने बनाई प्रचार समिति, सुधीर और अग्निहोत्री समेत 37 नेता शामिल
विज्ञापन


गुरुवार को मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद, जो कि खुशाल सिंह के नाम से चर्चित हैं, ने नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा कांग्रेस की ओर से फतेहपुर सीट से भवानी सिंह पठानिया और अर्की से संजय अवस्थी ने नामांकन पत्र भरा। वहीं फतेहपुर सीट से पूर्व सांसद राजन सुशांत ने बतौर निर्दलीय और मंडी संसदीय सीट से हिमाचल जनशक्ति पार्टी से मुंशी राम ठाकुर ने आवेदन किया। भाजपा संसदीय बोर्ड के लंबे मंथन के बाद चारों टिकट बुधवार देर रात तय हो गए थे, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इसकी आधिकारिक घोषणा गुरुवार सुबह की। रि. ब्रिगेडियर कुशाल सिंह की पूर्व सैनिक परिवारों, फोरलेन प्रभावितों समेत एक बडे़ वर्ग पर पकड़ है। वह मूल रूप से मंडी जिले के सरकाघाट से हैं। वह मंडी और कुल्लू जिले के सीमावर्ती क्षेत्र नगवाई में रह रहे हैं। नीलम तीन बार जिला परिषद सदस्य रही हैं और वह जुब्बल-कोटखाई के गांव कोटी की रहने वाली हैं। भाजपा ने मंडी से रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद और जुब्बल-कोटखाई से नीलम सरैईक को उतारकर दोनों नए चेहरों पर दांव खेला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशियों ब्रिगेडियर खुशाल और रतन पाल ने दिए चेयरमैन पद से इस्तीफे
 मंडी संसदीय सीट से भाजपा के उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशाल चंद ने हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा अर्की विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी रतन पाल सिंह ने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारिता विकास फेडरेशन लिमिटेड (हिमकोफेड) शिमला के अध्यक्ष पद से  इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दोनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed