फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal BJP appointed three new mahamantri Trilok jamwal Trilok kapoor and rakesh jamwal

राजीव बिंदल की नई टीम में जयराम और नड्डा के ‘त्रिलोक’

Tue, 25 Feb 2020 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 25 Feb 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
himachal BJP appointed three new mahamantri Trilok jamwal Trilok kapoor and rakesh jamwal
त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अपनी नई टीम घोषित कर दी। बहुप्रतीक्षित 22 सदस्यीय कार्यकारिणी में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी त्रिलोक जम्वाल और त्रिलोक कपूर के अलावा मुख्यमंत्री के करीबी विधायक राकेश जम्वाल को महामंत्री के पद पर नियुक्ति दी गई है। नई कार्यकारिणी में धूमल के करीबियों को भी जगह मिली है तो तटस्थ छवि वालों को भी तवज्जो दी गई है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, कृपाल परमार, राम सिंह, पुरषोत्तम गुलेरिया, संजीव कटवाल, रतन सिंह पाल, विधायक कमलेश कुमारी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री गोविंद ठाकुर की बहन धनेश्वरी ठाकुर को उपाध्यक्ष, पायल वैद्य, बिहारी लाल शर्मा, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष विशाल चौहान, पूर्व मेयर शिमला कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, वीरेंद्र चौधरी, जय सिंह तथा श्रेष्ठा चौधरी को उपाध्यक्ष पद का कार्यभार दिया गया है। कोषाध्यक्ष के पद पर शिमला जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय सूद को लगाया गया है।
विज्ञापन


रणधीर शर्मा को एक बार फिर मुख्य प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी के पद पर धर्मशाला के राकेश शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. बिंदल ने बताया कि प्रदेश के प्रवक्ताओं, मीडिया सह प्रभारियों, प्रकोष्ठों के संयोजकों, अन्य पदाधिकारियों व प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों व कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा बाद में की जाएगी। सोमवार को घोषित कुल पदाधिकारियों में 6 महिलाएं, 4 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति व ओबीसी से संबंध रखने वाले दो नेताओं को कार्यभार सौंपा गया है। इनमें 8 स्नातक, 11 स्नातकोत्तर, 4 लॉ ग्रेजुएट, 2 पीएचडी, 1 एम फिल जैसी महत्वपूर्ण उपाधियां प्राप्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद सुरेश कश्यप बने एससी मोर्चा के अध्यक्ष 
सोमवार को पार्टी के अलावा विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। वहीं, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष का दायित्व लाहौल-स्पीति के जवाहर लाल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कांगड़ा के ओपी चौधरी, हमीरपुर के राकेश शर्मा बबली को किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद, सोलन की रश्मि धर सूद महिला मोर्चा अध्यक्ष, चंबा के अमित ठाकुर को युवा मोर्चा और मंडी के मोहम्मद राजबली को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed