फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal BJP appointed District and Divisional Election Officer for organizational elections

संगठनात्मक चुनाव के लिए हिमाचल भाजपा ने नियुक्त किए जिला और मंडल चुनाव अधिकारी

Fri, 13 Sep 2019 08:49 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Sep 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Himachal BJP appointed District and Divisional Election Officer for organizational elections

प्रदेश संगठनात्मक चुनावों के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष और सांसद रामस्वरूप शर्मा ने संगठनात्मक चुनावों के लिए जिला तथा मंडल स्तर पर चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन


नियुक्तियों के बाद अब चारों संसदीय क्षेत्रों के जिला चुनाव अधिकारियों व मंडल चुनाव अधिकारियों के अभ्यास वर्ग संसदीय क्षेत्रवार आयोजित किए जाएंगे। बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र का अभ्यास वर्ग 19 सितंबर को होगा।
विज्ञापन


कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का अभ्यास वर्ग 20 सितंबर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का 21 सितंबर तथा 22 सितंबर को शिमला संसदीय क्षेत्र का अभ्यास वर्ग होगा। इन अभ्यास वर्गों में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 21 से 30 सितंबर तक बूथ समितियों के चुनाव होंगे। इसके बाद 11 से 31 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव, 11 से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्यों का चुनाव होगा।


पहली दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव होगा। कहा कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव सर्वसम्मति से केंद्रीय समयसारणी के अनुरूप पूरे कर लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed