फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Bilaspur retired teacher crushed by bus on spot death

निजी बस ने सेवानिवृत्त शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत

Fri, 01 Dec 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Fri, 01 Dec 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
Himachal Bilaspur retired teacher crushed by bus on spot death

शिमला-हमीरपुर नेशनल हाइवे 103 पर सौग (डंगार) में निजी बस की चपेट में आने से सेवानिवृत शिक्षक की मौत हो गई है। हादसे में मृतक का सिर बुरी तरह कुचला गया था। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से बस चालक बस को कुछ दूरी पर छोड़ कर फरार हो गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल भेज चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सौग गांव के सेवानिवृत शिक्षक अमरनाथ (65) रोजाना की तरह सुबह एक निजी बस से दूध लाते थे। वीरवार सुबह भी करीब सात बजे वह रोजाना की तरह दूध लेने के लिए घर से बाहर निकले हुए थे।
विज्ञापन


दूध लेकर जैसे ही वह सड़क पार करने लगे कि वह विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य निजी बस की चपेट में आ गए। हादसा मृतक के घर के बिल्कुल बाहर पेश आया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। मृतक के बेटे अशोक ने पुलिस को बताया कि एक निजी बस तेज रफ्तार से गई है। बस चालक सेवानिवृत्त शिक्षक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर कुछ सबूत जुटाए हैं। घटनास्थल पर चारों ओर खून बिखरा हुआ था। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा गया है। घटना स्थल से कुछ दूरी पर निजी बस को भी कब्जे में ले लिया है। 

घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर मिली बस
मृतक के बेटे अशोक कुमार के मुताबिक सुबह के करीब 7 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे के एकदम बाद निजी बस चालक बस को लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क के किनारे निजी बस खड़ी है।


पुलिस ने उक्त बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से वाहन के कुछ टूटे टुकड़े कब्जे में लिए हैं। कब्जे में ली गई बस व मौके से बरामद टुकड़ों को जांचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि कब्जे में ली गई निजी बस के टायर के साथ खून के छींटे भी लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed