फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Bilaspur Murder News: Polytechnic College Student Murder Follow Up story

Bilaspur Murder: हत्या के बाद आरोपियों ने घर में बैठकर पी थी शराब

Sun, 24 Jul 2022 08:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jul 2022 08:42 PM IST
सार

समोह गांव का अंकित कुमार (19) 14 जुलाई को लापता हुआ था। करीब एक सप्ताह बाद उसका शव घर के पास दो हिस्सों में बोरियों में बंद मिला था।

विज्ञापन
Himachal Bilaspur Murder News: Polytechnic College Student Murder Follow Up story
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल झंडूता के समोह गांव में पालीटेक्निक कॉलेज की प्रशिक्षु की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। हत्या के बाद आरोपियों ने घर में बैठकर शराब पी थी। रविवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों प्रवासी व्यक्ति हैं। पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि रविवार को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी वारदात के समय पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के घर पर मौजूद थे।

विज्ञापन


दोनों प्रवासी व्यक्तियों को घर पर काम पर लगाया था। जांच में सामने आया है कि वारदात वाली रात को सभी ने बैठकर शराब पी थी। आरोपी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है। इसके बाद और खुलासे होने की उम्मीद है। रविवार को गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोगिंदर राजपूत पुत्र गेंदन लाल निवासी गांव पीपला शिवनगर डाकघर मिलख तहसील रामपुर जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश और लाल धर पुत्र अगनू प्रशाद निवासी गांव मोटराहन डाकघर चक्कियां बाजार तहसील धनगता जिला संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि समोह गांव का अंकित कुमार (19) 14 जुलाई को लापता हुआ था। करीब एक सप्ताह बाद उसका शव घर के पास दो हिस्सों में बोरियों में बंद मिला था। हत्या के आरोप में पुलिस ने शनिवार रात को पड़ोस में रहने वाले मृतक के दो चचेरे भाइयों, छोटे चचेरे भाई की पत्नी और चाचा को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश को माना जा रहा है। बहरहाल, आरोपी पुलिस रिमांड पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed