फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal becomes best honeymoon destination, tourism business catching pace in new year

हिमाचल आने के लिए 10 हजार हनीमून कपल तैयार

Tue, 05 Jan 2021 11:26 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Jan 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Himachal becomes best honeymoon destination, tourism business catching pace in new year
हिमाचल में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

नए साल में हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ने वाला है। अगले डेढ़ महीने में 10,000 से अधिक हनीमून कपल ने हिमाचल आने के लिए संपर्क साधा है। 15 जनवरी से 28 फरवरी तक के लिए करीब 5,000 हनीमून पैकेज बुक हो चुके हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और बंगलूरू के लोगों ने अधिकांश बुकिंग की है। हनीमून पैकेज के लिए मनाली, शिमला, धर्मशाला और कसौली को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद हिमाचल पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। लॉकडाउन के चलते बीते साल शादियों के बाद लोग हनीमून मनाने बाहर नहीं जा पाए थे। अब जबकि कोरोना के मामले थमे हैं और वैक्सीनेशन शुरू होने वाला है तो भारी संख्या में नवविवाहित जोड़े हनीमून मनाने हिमाचल आने वाले हैं। प्रदेश के सभी ट्रेवल एजेंट्स के पास हनीमून पैकेज की बुकिंग चल रही है। नवविवाहित जोड़ों को आकर्षित करने के लिए 10,000 से लेकर 50,000 तक आकर्षक पैकेज जारी किए हैं जिनमें होटल रूम, खाना-पीना, ट्रांसपोटेशन और साइट सीन शामिल है।

विज्ञापन


क्या कहते हैं ट्रेवल एजेंट
ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि अगले डेढ़ महीने में करीब 10,000 नवविवाहित जोड़े हिमाचल पहुंचेंगे। अब तक प्रदेश भर में 5,000 से अधिक हनीमून पैकेज बुक हो चुके हैं। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ हिमाचल के अध्यक्ष अश्वनी बांबा का कहना है कि बर्फबारी के बाद भारी संख्या में हनीमून मनाने पर्यटक जोड़े यहां आ रहे हैं। एग्जॉटिक हिमालयन ट्रिप प्लानर के संचालक सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि उनके पास 200 से अधिक इन्क्वायरी आ चुकी है और पैकेज कंफर्म भी हो रहे हैं। 
विज्ञापन


वोल्वो शुरू हुई तो बढ़ेगा आंकड़ा
बाहरी राज्यों से हिमाचल के लिए यदि वोल्वो बस सेवा शुरू हो जाती है तो हनीमून मनाने आने वाले जोड़ों का आंकड़ा बढ़ जाएगा। अधिकतर नवविवाहित जोड़े वोल्वो के से ही आवाजाही पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंडल लाइट डिनर के साथ हनीमून केक का ऑफर 
ट्रेवल एजेंट हनीमून पैकेज को आकर्षक बनाने के लिए लुभावने ऑफर दे रहे हैं। कैंडल लाइट डिनर और हनीमून केक के साथ बेडरूम की फ्लावर डेकोरेशन का भी ऑफर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed