फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Aware of political crisis, Chief Minister Sukhvindra Sukhu increased activism in Kangra.

Himachal: सियासी संकट से सचेत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कांगड़ा में बढ़ाई सक्रियता

Sat, 16 Mar 2024 11:45 AM IST
Krishan Singh मदन मोहन लखेड़ा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मदन मोहन लखेड़ा, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 11:45 AM IST
सार

सधे कदमों के साथ संकट से पूरी तरह पार पाने पा लेने के साथ वह लोकसभा चुनाव के लिए के लिए सभी कील-कांटे भी दुरुस्त कर लेना चाहते हैं। सुक्खू जानते हैं कि सरकार को टिकाए रखने के लिए कांगड़ा का मजबूत आधार साथ होना जरूरी है। 

विज्ञापन
Himachal: Aware of political crisis, Chief Minister Sukhvindra Sukhu increased activism in Kangra.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के साथ ही अपनी सरकार पर उपजे संकट से सचेत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में एकाएक सक्रिय हो गए हैं। सधे कदमों के साथ संकट से पूरी तरह पार पाने पा लेने के साथ वह लोकसभा चुनाव के लिए के लिए सभी कील-कांटे भी दुरुस्त कर लेना चाहते हैं। सुक्खू जानते हैं कि सरकार को टिकाए रखने के लिए कांगड़ा का मजबूत आधार साथ होना जरूरी है। 

विज्ञापन

इसलिए, हिमाचल में सत्ता की धुरी कांगड़ा की सियासी पिच पर आम चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की फ्रंट फुट पर बैटिंग चर्चाओं में है।
विज्ञापन


मार्च के पहले पखवाड़े में ही सुक्खू 7 दिनों में कांगड़ा-चंबा के 10 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लगभग 2050 करोड़ के विकास कार्याें की सौगात जनता को दे चुके हैं। सार्वजनिक मंचों से बागी और भाजपा विधायक सीएम सुक्खू के निशाने पर हैं। कांगड़ा से साथ खड़े अपनों में भरोसा जगाने की भी उनकी कोशिश है। मुख्यमंत्री जानते हैं कि कांगड़ा सीट में अच्छा कर गुजरने की संभावना भी दिख रही है। सुधीर को हटा दें तो संसदीय क्षेत्र के 17 में से 11 हलकों में कांग्रेस के विधायक काबिज हैं। संगठन की कमजोरियों और गुटबाजी का फीडबैक उनके पास है। इसलिए, कांगड़ा में अपना सियासी किला मजबूत करने के लिए वह खुद मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भेदभाव का मुद्दा किया खत्म
मुख्यमंत्री ने सत्ता की बागडोर संभालते ही कांगड़ा को एक कैबिनेट मंत्री, एक कैबिनेट रैंक और दो सीपीएस के पदों की सौगात दी थी। अब भेदभाव के सवालों को भी निस्तेज कर दिया है। यादविंद्र गोमा को मंत्री बनाने के अलावा उन्होंने एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री रैंक के ओहदे भी दिए हैं। भवानी पठानिया और केवल पठानिया को उन्होंने एडजस्ट कर दिया है। 

सुक्खू के हालिया दौरे
मार्च      विधानसभा क्षेत्र             सौगात
06        देहरा,  नगरोटा बगवां    784 
08       बैजनाथ                        49
11       इंदौरा                         143
11       चुवाड़ी (चंबा)               75
12       चंबा                          275
12      फतेहपुर                        232
14       जयसिंहपुर, पालमपुर, सुलह    492

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed