फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal assembly winter session 1st day

शीतकालीन सत्र: सदन से बाहर आते ही तल्ख हो गए विपक्ष के तेवर

Tue, 20 Dec 2016 09:07 AM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 20 Dec 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
Himachal assembly winter session 1st day

तपोवन में सरकार के अंतिम शीतकालीन सत्र का पहला दिन दिवंगत विधायक एवं पूर्व मंत्री आईडी धीमान को श्रद्धांजलि देने के लिए शांत रहा, लेकिन बाहर आते ही विपक्ष के तेवर तल्ख हो गए। शीत सत्र के पहले दिन सदन में आते ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विपक्ष के सभी सदस्यों के साथ हाथ मिलाया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल समेत अन्य सदस्यों ने गमगीन मुद्रा में दिवंगत विधायक आईडी धीमान को श्रद्धांजलि दी। सदन के बाहर आते ही धूमल ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सरकार पर जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को हर मोर्चे पर असफल करार दिया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास के मामले में सरकार फेल है। 

विज्ञापन

धूमल ने बोला सरकार पर हमला

Himachal assembly winter session 1st day

कहा कि बंजार में आईएसआईएस का एजेंट कई महीनों तक रहा और सरकार को इसकी खबर तक नहीं लगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल है। संदिग्ध को आखिर कौन पैसा देता था। ऐसा लगता है कि बाहर से आने वाले लोगों पर सरकार की नजर नहीं है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को 61 एनएच दिए, लेकिन सरकार इनकी डीपीआर तक नहीं बना पाई। डीपीआर के खर्चे को केंद्र ने तो 261 करोड़ मंजूर किए हैं, जबकि कांग्रेस कहती है कि पैसा नहीं मिला। सरकार डीपीआर ही नहीं बनाएगी तो उसे पैसा कैसे मिलेगा। सरकार में काम करने की इच्छाशक्ति नहीं है। 

उधर, होटल धौलाधार में विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी विपक्ष पर सीधा हमला बोला। कहा कि विपक्ष आदर्शवादी नहीं है। हंगामा करना और झूठ बोलना विपक्ष की फितरत है। ऐसे में शीत सत्र के पहले दिन सदन के अंदर तो शांति रही, लेकिन बाहर दोनों पक्षों ने तल्खी दिखाई।

सदन में पहली बार अपने गुरु के बिना धूमल

Himachal assembly winter session 1st day

वर्ष 1990 में चुनाव जीतकर शिक्षक से राजनेता बने आईडी धीमान की कमी उनके शिष्य रहे धूमल को सदन में खूब खली। ऐसा पहली बार हुआ कि सदन में धूमल आईडी धीमान के बिना दिखे। वर्ष 1956-57 में हमीरपुर के डीएवी टौणी देवी में टीजीटी ईश्वर दास धीमान सातवीं कक्षा को गणित और विज्ञान पढ़ाते थे। इस कक्षा में धीमान के शिष्य प्रेम कुमार धूमल भी थे। 

30 वर्ष बाद अपने इसी शिष्य के आग्रह पर आईडी धीमान ने सरकारी नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ा। वर्ष 1990 से धीमान लगातार 16 वर्ष तक सदन के सदस्य रहे। धूमल कहते हैं कि निधन से दो दिन पूर्व वे आईडी धीमान से मिले थे। वह अस्वस्थ थे। धीमान कम बोलते थे, लेकिन वह सारगर्भित होता था। सदन में भी वह गुरु की तरह मार्गदर्शक बने रहे। वे गुस्सा नहीं हमेशा समस्या का समाधान करने की कोशिश करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed