फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania returned home after a 22-day foreign tour

Shimla: 22 दिनों के विदेश दौरे के बाद स्वदेश लौटे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

Tue, 26 Nov 2024 03:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Nov 2024 03:58 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 दिनों का विदेश दौरा संपन्न कर मंगलवार स्वदेश लौट आए हैं। उनके साथ विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी स्वदेश लौट आए हैं।

विज्ञापन
himachal Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania returned home after a 22-day foreign tour
विदेश दौरे के बाद स्वदेश लौटे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 दिनों का विदेश दौरा संपन्न कर मंगलवार स्वदेश लौट आए हैं। उनके साथ विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा भी स्वदेश लौट आए हैं। विधानसभा अध्यक्ष का यह दौरा कई मायनों में सफल, शिक्षाप्रद तथा व्यवहारिक था। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चार देशों क्रमश: आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, जापान तथा दक्षिण कोरिया के अध्ययन प्रवास पर रहे। विधानसभा अध्यक्ष ने जहां टोक्यो तथा सियोल में भारतीय दूतावास का दौरा कर आर्थिक, सामाजिक, राजनितिक तथा सांस्कृतिक विषयों पर गहन चर्चा की। वहीं पर्यटन की दृष्टि से उन्नत एवं विकसित स्थलों का भी दौरा किया।

विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेना, अंतरराष्ट्रीय मंच पर संबोधित करना मेरे लिए एक अविस्मरणीय पल था जहां पर देश–विदेश के बेहतरीन वक्ता मौजूद थे। स्वदेश लौटने से पूर्व पठानिया ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में स्थित भारतीय दूतावास का दौरा किया तथा दक्षिण कोरिया में भारत के राजदूत अमित कुमार तथा अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आजकल भारत तथा दक्षिण कोरिया के आपसी संबंधों, दोनो देशों के आर्थिक, वाणिज्यिक तथा  राजनितिक संबंधों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राजदूत अमित कुमार ने कहा कि भारत तथा दक्षिण कोरिया के आपस में मजबूत रिश्ते हैं, जिसके चलते दोनों देशों के आयात तथा निर्यात में निरंतर वृद्धि हो रही है।  
विज्ञापन


टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दोनों एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त सियोल में अपने तीन दिन के प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सियोल में पर्यटन तथा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण  प्रमुख स्थलों का भी दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी  नीना पठानिया भी मौजूद थीं। पठानिया ने सियोल में नामसान टावर, जेजू आइलैंड, म्योंगडॉन्ग शॉपिंग स्ट्रीट, डे ओक्सुंग पैलेस तथा बुकचोन हनाके विलेज जैसे दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। जगह–जगह कार्यरत भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद कर उनकी दिनचर्या तथा उनके कार्य बारे उनसे चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष भारतीय समयानुसार 12 बजकर 5 मिनट पर नई दिल्ली हवाई अड्डे पहुंचे तथा देर रात तक उनका शिमला आने का कार्यक्रम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed