फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly session: House will heat up on issues of unemployment and gardeners, Congress-BJP strategy m

हिमाचल विधानसभा सत्र: बेरोजगारी और बागवानों के मुद्दों पर गरमाएगा सदन, भाजपा-कांग्रेस ने बैठक में बनाई रणनीति

Tue, 09 Aug 2022 10:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Aug 2022 10:03 PM IST
सार

 नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को होटल हॉलीडे होम में करीब पौने आठ बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित हुई।  वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में  भाजपा विधायक दल की बैठक राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हुई।

विज्ञापन
Himachal Assembly session: House will heat up on issues of unemployment and gardeners, Congress-BJP strategy m
हिमाचल भाजपा व कांग्रेस विद्यायक दल की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन बुधवार को बेरोजगारी, खनन माफिया और बागवानों के ज्वलंत मुद्दों पर सदन खूब गरमाएगा। कांग्रेस विधायक दल ने प्रमुख मुद्दों पर जयराम सरकार को सदन में चौतरफा घेरने की रणनीति बनाई है। विपक्ष ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक सहित कई अन्य मामले उठाने की पूरी तैयारी कर ली है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को होटल हॉलीडे होम में रात करीब पौने आठ बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित हुई। मानसून सत्र में प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे को विपक्ष जोरदार तरीके से गरमाकर रखेगा। प्रदेश में एक तरफ बढ़ती बेरोजगारी की समस्या से युवा परेशान हैं और दूसरी तरफ पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले होने से बेरोजगार मायूस हैं। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में लीपापोती को लेकर भी सदन में सत्ता पक्ष को घेरा जाना है। विपक्ष किसानों और खासकर सेब बागवानों के मुद्दों को भी सदन में जोरदार तरीके से उठाकर सरकार पर हमला बोलेगा। कार्टन, खाद और दवाओं के मामले भी विपक्ष उठाने की तैयारी में है। इसके अलावा विपक्ष के सदस्य अपने क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों खासकर सड़कों की खस्ता हालत, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थानों सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों के मसले भी उठाएंगे। 

विज्ञापन


भाजपा ने मानसून सत्र में विपक्ष के खिलाफ हमलावर रुख अपनाने की रणनीति बनाई 
वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में हुई इस बैठक में राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष के खिलाफ हमलावर रुख अपनाने की रणनीति बनी।  इस मौके पर ज्यादातर भाजपा विधायकों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के चलते विपक्षी कांग्रेस इस बार पहले से अधिक आक्रामक रुख में होगी। चर्चा यह हुई कि स्वाभाविक रूप से कांग्रेस विधायक दल पहले दिन ही सदन की कार्यवाही को बाधित करने का भी पूरा जोर डालेगा। ऐसे में विपक्ष को हावी नहीं होने दिया जाए। सीएम जयराम ठाकुर ने भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी मंत्रियों को विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब ठीक से देने के निर्देश दिए, जिससे कि विपक्ष को हमलावर होने का मौका न मिले। इसके अलावा विधायकों को भी कहा कि वे भी सरकारी योजनाओं से संबंधित सवाल या अनुपूरक सवाल ही पूछें और उनसे संबंधित चर्चा करें, जिससे कि सदन से भी जनता तक इस संबंध में एक सकारात्मक संदेश जाए। विधायक दल की बैठक में भाजपा के अधिकतर विधायक शामिल हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed