फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly session: Committee will be formed to settle the Bhakra Dam displaced

भाखड़ा बांध विस्थापितों को बसाने के लिए गठित होगी कमेटी

Tue, 20 Aug 2019 05:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Aug 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly session: Committee will be formed to settle the Bhakra Dam displaced

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाखड़ा बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करने के लिए वित्त आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। यह कमेटी तीन माह में अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी।

विज्ञापन


सीएम ने यह जानकारी झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल के प्रश्न के उत्तर में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाखड़ा बांध के कारण बेघर हुए लोगों को बसाना जरूरी है। उनकी सहायता के लिए रास्ता निकालना पड़ेगा।
विज्ञापन


विधायक के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि कमेटी में संबंधित विधायक व जन प्रतिनिधियों को शामिल करने पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाखड़ा बांध बना था, उस समय कुछ बातें जल्दबाजी में हुईं। अधिकांश विस्थापितों को जंगलों में जहां भी भूमि मिली वहां रहने लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ऐसी परिस्थिति पैदा हो गई है कि विस्थापितों को अलाट भूमि व जहां वह बसे हैं उस भूमि का खसरा नंबर का मिलान नहीं हो रहा है। इस कारण उनके बिजली व पानी के कनेक्शन भी कटे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए उनकी समस्या का निदान निकाला जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed