फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Assembly session: CM sukhu said- bring eco tourism policy for employment of youth

विधानसभा सत्र: सीएम बोले-युवाओं को रोजगार के लिए लाए ईको टूरिज्म पाॅलिसी

Wed, 19 Mar 2025 12:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Mar 2025 12:06 PM IST
सार

हंसराज ने कहा कि रोजगार कैसे मिलेगा और विकास कैसे होगा, ये नजर आना चाहिए। उन्होंने कुलदीप सिंह राठौर की ओर से उठाए गए सेब के मामले को सराहा। 

विज्ञापन
himachal Assembly session: CM sukhu said- bring eco tourism policy for employment of youth
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ईको टूरिज्म पॉलिसी किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, सबके लिए है। युवाओं को रोजगार के लिए पॉलिसी लाई गई है। मुख्यमंत्री ने यह बात बजट पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों की ओर से की जा रही चर्चा के दौरान कही। इससे पूर्व चौराह के विधायक ने हंसराज ने ईको टूरिज्म पर सवाल उठाए। हंसराज ने कहा कि रोजगार कैसे मिलेगा और विकास कैसे होगा, ये नजर आना चाहिए। उन्होंने कुलदीप सिंह राठौर की ओर से उठाए गए सेब के मामले को सराहा। कहा कि चंबा में कशमल की कटाई पर चिंता जताई। बाहरी राज्य से आ रहे लोग बसों को रोक रहे है। झंडे लगाकर इस तरह हिमाचल आना ठीक नहीं है। उन्होंने एसपीओ का मानदेय बढ़ाने का मामला भी उठाया।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में 10 बार पालमपुर का नाम लिया। हालांकि इस पर विपक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा कि आप मंत्री नहीं बनने वाले, जिस पर बुटेल ने कहा कि मुझे जनता ने काम के लिए भेजा, है मंत्री बनने के लिए नंही। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी मंत्री बन सकता है। बुटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व भाजपा सरकार के कचरे को साफ कर रही है। कहा कि एक तरफ विपक्ष कह रहा है कि लोन मत ले, जबकि दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि बजट का आकार क्यों नहीं बढ़ा। केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ केंद्र सौतेला व्यवहार कर रही है।  कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा बजट में समाज के हर वर्ग के किया कुछ न कुछ है। भाजपा विधायक रीना कुमारी ने बजट को  निराशजनक करार दिया।

विज्ञापन

कांग्रेस विधायक किशोरी लाल ने कहा कि हिमाचल का बजट किसानों का हितैषी है। विधायक दलीप सिंह ने कहा कि सरकार का ये तीसरा बजट है और इसमें 3 साल के 3 शब्द निकल कर आए हैं। इसमें व्यवस्था परिवर्तन, दूसरा नीड बेस और तीसरा चरणबद्ध शमिल है। उन्होंने कहा कि सरकार के ये शब्द जनता समझ नहीं पा रही है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देवभूमि को विकास की की दिशा दिशा में में आगे बढ़ने वाला बजट पेश किया है। भाजपा विधायक दीपराज ने कहा कि कर्ज और झूठ से सरकार नहीं चलती। पहले वर्ष सरकार कहती है कि मछली पालो, ढाबे चलाओ और अब अगले साल सरकार कहेगी कि युवा बर्तन साफ करो।  भाजपा विधायक ने इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि सरकार ने जो सीपीएस बनाए थे, वह फिजूलखर्ची नहीं थी। सरकार ने महिलाओं को 1500 देने के नाम पर ठगा है। विधायक डीएस ठाकुर ने भी बजट चर्चा में हिस्सा लिया। 

जितना बजट मैंने समझा... के बयान पर नोकझोंक
बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह कह रहे हैं... जितना बजट मैंने समझा, किसी ने नहीं समझा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा, यह स्टेटमेंट कहां दी बताएं...वीडियो अभी पेश करें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, मैं वीडियो चला दूंगा, मुख्यमंत्री बोले, चला दीजिए। नेता प्रतिपक्ष सदन की मर्यादा होती है, मैं निजी तौर पर आपको और अध्यक्ष महोदय को दूंगा। मुख्यमंत्री बोले, जयराम जी आप सोशल मीडिया के चक्कर में फंस जाते हैं। बोले, आप मुझे बोलने दें नहीं तो हमें सदन से चले जाएंगे। इस पर विस अध्यक्ष ने दोनों नेताओं को संयम बरतने की हिदायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed