फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Assembly session: CM said Atal Adarsh Vidyalaya will not be closed, 18 Rajiv Gandhi Day Boarding Sch

हिमाचल विधानसभा: सीएम बोले- बंद नहीं होंगे अटल आदर्श विद्यालय, पहले चरण में खुलेंगे 18 राजीव गांधी डे बोर्डिंग

Tue, 28 Mar 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Mar 2023 05:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट भाषण में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना की विस्तृत जानकारी दी गई है। यह स्कूल उपमंडल मुख्यालय के चार से पांच किलोमीटर के दायरे में बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Himachal Assembly session: CM said  Atal Adarsh Vidyalaya will not be closed, 18 Rajiv Gandhi Day Boarding Sch
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार के समय शुरू अटल आदर्श विद्यालय योजना बंद नहीं की जाएगी। प्रदेश में पहले चरण में 18 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। प्रश्नकाल के दौरान सीएम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम से शुरू योजनाओं को कांग्रेस सरकार बंद नहीं करेगी। प्रधानमंत्री पद की गरिमा को हम बनाए रखना चाहते हैं। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायक विनोद कुमार और लोकेंद्र कुमार के सवाल पर मुख्यमंत्री ने यह स्थिति स्पष्ट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट भाषण में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना की विस्तृत जानकारी दी गई है। यह स्कूल उपमंडल मुख्यालय के चार से पांच किलोमीटर के दायरे में बनाए जाएंगे। इस दायरे में आने वाले स्कूलों को डे बोर्डिंग स्कूलों में शामिल करेंगे। 50 बीघा भूमि पर स्कूल बनाए जाएंगे। जहां सरकारी भूमि स्कूल निर्माण को नहीं मिलेगी, वहां निजी भूमि ली जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HP Assembly Budget Session: सीएम सुक्खू बोले- आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनाने पर कर रहे विचार
विज्ञापन


योजना के लिए 300 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। बच्चों को लाने-जाने के लिए परिवहन सुविधा दी जाएगी। स्वीमिंग पूल भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 जगह स्कूल निर्माण को सरकारी भूमि मिल गई है। 46 जगह एफसीए केस बनाए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक आधार पर नहीं, सबसे बेहतर स्थान पर ही डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। इससे पूर्व भाजपा विधायक विनोद कुमार ने पूछा कि नाचन में चयनित किए गए स्थान पर सरकार स्कूल खोलेगी या नहीं। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आनी में तलाशी गई भूमि को अब बदल दिया गया है। उन्होंने आनी, निरमंड और नित्थर में स्कूल बनाने की मांग की। जयराम ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल निर्माण को लेकर सरकार ने अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed