फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal assembly session: CM Jairam said - there will be an air tour of Shimla, Chandigarh and Mandi for Rs 3728

हिमाचल विधानसभा सत्र: सीएम जयराम बोले- 3728 रुपये में होगी शिमला, चंडीगढ़ और मंडी की हवाई सैर

Sat, 05 Mar 2022 07:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Mar 2022 07:04 PM IST
सार

चंडीगढ़-शिमला, शिमला-मंडी और मंडी-धर्मशाला की हवाई यात्रा का प्रति सवारी किराया 3728 रुपये है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि रामपुर और मंडी के अलावा शिमला, बद्दी, सासे मनाली और हमीरपुर में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Himachal assembly session: CM Jairam said - there will be an air tour of Shimla, Chandigarh and Mandi for Rs 3728
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि रामपुर और मंडी के अलावा शिमला, बद्दी, सासे मनाली और हमीरपुर में हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। चंडीगढ़-शिमला, शिमला-मंडी और मंडी-धर्मशाला का प्रति सवारी किराया 3728 रुपये है। कुल्लू-मंडी और शिमला-रामपुर का किराया 3209 रुपये है। अभी तक कुल 466 यात्रियों ने इन सेवाओं का लाभ लिया है। विधायक रोहित ठाकुर के सवाल पर मुख्यमंत्री ने लिखित में यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मंडी का 3100 मीटर होगा रनवे
विधायक अनिल शर्मा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मंडी का 3100 मीटर रनवे होगा। एबी 320 टाइप के एयरक्राफ्ट के उतरने के लिए यह रनवे उपयुक्त है। इस एयरक्राफ्ट में कम से कम 180 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। उन्होंने बताया कि बल्ह में नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सबसे उपयुक्त स्थल का चयन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed