{"_id":"610821929b00982445425644","slug":"himachal-assembly-session-bjp-legislature-party-made-a-strategy-against-the-opposition-in-peterhof","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र: भाजपा विधायक दल ने पीटरहॉफ में बनाई विपक्ष के खिलाफ रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र: भाजपा विधायक दल ने पीटरहॉफ में बनाई विपक्ष के खिलाफ रणनीति
Mon, 02 Aug 2021 10:20 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:20 PM IST
सार
मानसून सत्र के दूसरे दिन सत्तापक्ष इस बात से आशंकित है कि कांग्रेस पिछले सत्रों की तरह हमलावर रुख में पेश आएगी, क्योंकि यह आगामी उपचुनावों को लक्षित करेगी। मंगलवार को कई मुद्दों पर कांग्रेस प्रश्नकाल में ही हंगामा कर सकती है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक दल की बैठक पीटरहॉफ में आयोजित की गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की बैठक के बाद सोमवार शाम को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला के सभागार में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। इसमें सदन में विपक्ष के आक्रामक होने की स्थिति में करारा जवाब देने की रणनीति बनाई गई। मानसून सत्र के दूसरे दिन सत्तापक्ष इस बात से आशंकित है कि कांग्रेस पिछले सत्रों की तरह हमलावर रुख में पेश आएगी, क्योंकि यह आगामी उपचुनावों को लक्षित करेगी। मंगलवार को कई मुद्दों पर कांग्रेस प्रश्नकाल में ही हंगामा कर सकती है। स्थगन जैसे प्रस्तावों को पेश कर सारा काम रोकने के लिए दबाव बना सकती है।
विज्ञापन
इस बार भी विपक्ष कोरोना, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठा सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में यह तय किया गया है कि विपक्ष के इस तरह के रवैये पर पलटकर करारा जवाब दिया जाए। सीएम ने निर्देश दिए कि प्रश्नकाल चलने की स्थिति में मंत्री संभलकर और पूरी तैयारी से जवाब दें। पूरी तैयारी कर ही सभी सदन की बैठक में जाएं। यह बैठक देर रात तक चली। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा की बैठक 11 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन