फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly session Assembly speaker seeks support from all mla

हिमाचल विस सत्र: विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों से मांगा सहयोग

Sun, 09 Dec 2018 04:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 09 Dec 2018 04:10 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly session Assembly speaker seeks support from all mla

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के सभी सदस्यों से छह दिन तक चलने वाले सत्र की सभी बैठकों में भाग लेने का आग्रह करते हुए तमाम चर्चाओं में अपनी उपस्थित दर्ज करवाने की अपील की। 

विज्ञापन


हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों से छह दिन तक चलने वाले शीतकालीन सत्र की सभी बैठकों में भाग लेने का आग्रह करते हुए तमाम चर्चाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के रचनात्मक सहयोग से ही सत्र सफल हो सकता है। बिंदल ने रविवार को तपोवन विधानसभा भवन और परिसर का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए 10 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस सत्र के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र में इन मुद्दों पर पूछे जाएंगे 437 प्रश्न

himachal assembly session Assembly speaker seeks support from all mla

इस दौरान जिन मुद्दों पर चर्चा होगी उनमें सड़कों की स्थिति, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग, पेयजल आपूर्ति, युवाओं में नशे की प्रवृत्ति से निपटने के उपाय, परिवहन व्यवस्था आदि प्रमुख हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के दूसरे शीतकालीन सत्र में कुल छह बैठकें होंगी। दोनों पक्षों के सदस्यों द्वारा कुल 437 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें 344 तारांकित एवं 93 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। 13 दिसंबर का दिन गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस निर्धारित किया गया है।

कुल 344 तारांकित प्रश्नों में से 189 प्रश्न ऑनलाइन तथा 155 ऑफलाइन हैं। इस अवसर पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, एडीसी के के सरोच सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed