फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election vidya stokes will comagain for deepak rathour

स्टोक्स ने आखिर राठौर को दिया आशीर्वाद, बोलीं- करूंगी प्रचार

Mon, 30 Oct 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 30 Oct 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election vidya stokes will comagain for deepak rathour

ठियोग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर उपजा विवाद लगभग शांत हो गया है। हाईकमान के आदेशानुसार रविवार को एआईसीसी समन्वयक संजय दत्त पहले आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स के घर पहुंचे। करीब एक घंटे तक बातचीत के दौरान गिले शिकवे दूर किए गए। 

विज्ञापन


दोपहर बाद एआईसीसी समन्वयक, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक राठौर के साथ कांग्रेस की वरिष्ठ मंत्री विद्या स्टोक्स ठियोग पहुंचीं और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की रणनीति तैयार की। 
विज्ञापन


बैठक में ठियोग ब्लॉक के अध्यक्ष ब्रह्मानंद और कुमारसैन ब्लॉक के अध्यक्ष प्रमोद चौहान को भी बुलाया गया। विद्या स्टोक्स ने कहा कि दीपक राठौर कांग्रेस वर्कर हैं। हाईकमान की ओर से उन्हें ठियोग विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी चुना गया है, 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को एकत्र होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करना होगा। उन्होंने भरोसा दिया कि वह खुद दीपक राठौर के पक्ष में प्रचार, रैलियां और सभाएं करेंगी।

स्टोक्स से बोले राठौर, जो हो गया सो हो गया, अब आशीर्वाद दो

himachal assembly election vidya stokes will comagain for deepak rathour

एआईसीसी के समन्वयक स्टोक्स के घर गए तो कांग्रेस प्रत्याशी दीपक राठौर भी उनके साथ रहे। राठौर ने पहले स्टोक्स के पैर छूए और कहा... जो हो गया... सो हो गया। अगर पता होता कि आप चुनाव लड़ रहीं हैं तो मैं नामांकन वापस ले लेता।

जब आप नामांकन भरने आईं तो उस समय भी मैंने अपना नामांकन वापस लेने का दावा किया, लेकिन अब परिस्थितियां ऐसी हैं कि कुछ नहीं किया जा सकता है। बस आपका आशीर्वाद चाहिए। इस पर स्टोक्स ने कहा - सब कुछ ठीक होगा, मैं रैलियां और प्रचार करने आऊंगी।

सीएम भी कह चुके हैं.. कोई आए ने आए में आऊंगा
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी ठियोग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक राठौर के पक्ष में रैलियां और सभाएं करने का भरोसा दे चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि कोई आए न आए... मैं राठौर के पक्ष में रैलियां और सभाएं करने आऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed