फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election union minister smriti irani delivered speech through mobile

तबीयत खराब होने के कारण रैली में नहीं पहुंची ईरानी, मोबाइल से किया संबोधित

Wed, 08 Nov 2017 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोंरज (हमीरपुर)/परागपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भोंरज (हमीरपुर)/परागपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 08 Nov 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election union minister smriti irani delivered speech through mobile

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को तबीयत खराब होने की वजह से उपमंडल भोरंज में नहीं पहुंच पाईं। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी कस्बा में स्मृति ईरानी की चुनावी जनसभा मंगलवार दोपहर दो बजे होनी थी। उन्होंने मोबाइल से ही जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वह भोरंज में न आ पाने के लिए कार्यकर्ताओं एवं लोगों से माफी मांगतीं हैं। उनकी तबीयत खराब हो गई है। जिस कारण वह नहीं आ सकीं। जिला भाजपा महामंत्री अशोक ठाकुर ने कहा कि स्मृति ईरानी की तबीयत खराब होने के कारण वह जनसभा में उपस्थित नहीं हो सकीं।

विज्ञापन

वीरों की भूमि में आतंक का माहौल : ईरानी

himachal assembly election union minister smriti irani delivered speech through mobile

 केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि वीरों की भूमि में आतंक का माहौल रहना सामाजिक और राजनीतिक तौर पर चिंता का विषय है। मंगलवार को डाडासीबा में चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि कांगड़ा के इतिहास के पन्ने खोलकर देखें तो पहली गाथा प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ की होगी। 


प्रदेश और जसवां परागपुर के कई परिवार साल भर देश की सरहद पर तैनात रहते हैं। ये सैनिक इसलिए अपने प्राणों को न्योछावर करते हैं ताकि हमारा देश सुरक्षित रहे, लेकिन इसी धरती पर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी आते हैं जो दिल्ली में भारत के खिलाफ नारे लगाने वालों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देते हैं। 

राहुल उस सैनिक के परिवार का साथ नहीं देते जिसने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। ईरानी ने कहा कि देश के जितने भी अहम मुद्दे हैं, उनके साथ छेड़छाड़ करना कांग्रेस के लिए कोई नई बात नहीं हैं।

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम कहते हैं कि कश्मीर को हम आजादी की दृष्टि से देखें। जो अपनी राजनीति के लिए भारत के टुकड़े करने का विचार रखते हैं, क्या वो हमारे हो सकते हैं।

कांग्रेस पूछे गए सवालों का जवाब तो नहीं देना चाहती बल्कि केंद्र सरकार की ऐतिहासिक नीतियों का विरोध करना ही जानती है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी भ्रष्टाचार को लेकर कई सवाल उठाए।

देवभूमि को कलंकित करने वाले होंगे सत्ता से बाहर : ईरानी

himachal assembly election union minister smriti irani delivered speech through mobile

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडासीबा में चुनावी जनसभा में कहा कि देवभूमि हिमाचल के चप्पे-चप्पे में आतंक का माहौल है। कांग्रेस सरकार ने शांत प्रदेश का माहौल बिगाड़ कर रख दिया है।

गुड़िया प्रकरण से देवभूमि शर्मसार हुई है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विक्रम ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व मैदान छोड़ कर भाग गया है। देवभूमि को कलंकित करने वालों को प्रदेश की जनता सता से बाहर करने जा रही है।

भाजपा की जीत देख राहुल की ताजपोशी रुकी
स्मृति ईरानी ने कहा कि हिमाचल और गुजरात में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और सर्वे रिपोर्ट आने के बाद कांग्रेस ने अब राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed