फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election tug of war over tickets virbhadra singh and sukhwinder singh sukhu

टिकट के लिए सीएम वीरभद्र और सुक्खू के सिपहसलारों में ‘जंग’ शुरू

Wed, 11 Oct 2017 09:04 AM IST
चैतन्य ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
चैतन्य ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 11 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election tug of war over tickets virbhadra singh and sukhwinder singh sukhu

शिमला शहरी सीट से कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान की दावेदारी ने सबको चौंका दिया है। नरेश 25 सालों से कांग्रेस के विभिन्न संगठनों से जुड़े रहे हैं और शुरू से ही प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू टीम के खास सिपहसलार रहे हैं। मौजूदा समय में संगठन में महासचिव और मीडिया विभाग के प्रमुख का कार्यभार भी देख रहे हैं।

विज्ञापन


नरेश कोटखाई क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। इनके अलावा शहर से हरीश जनारथा, पूर्व विधायक आदर्श सूद , पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी, वेद प्रकाश ठाकुर, आनंद कौशल, महेंद्र चौहान, सुधीर आजाद, सुनीता ठाकुर , अभिषेक बारोवालिया ने टिकट के लिए आवेदन किया है। 
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने हरीश जनारथा को टिकट दी थी। जनारथा भाजपा के सुरेश भारद्वाज से 620 वोटों से हार गए थे। जनारथा की गिनती मुख्यमंत्री के करीबियों के तौर पर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी मेयर समेत पार्षद भी मैदान में

himachal assembly election tug of war over tickets virbhadra singh and sukhwinder singh sukhu

वह प्रदेश पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष भी हैं। जनारथा समर्थक टिकट फाइनल मानकर चल रहे थे, लेकिन  मंगलवार को नरेश चौहान की दावेदारी ने सबको चौंका दिया। क्योंकि दोनों ही दावेदार ऊपरी शिमला से ताल्लुक रखते हैं। शिमला शहर की सीट पर ऊपरी शिमला के मतदाताओं का खासा दबदबा रहता है।

इधर, जनारथा विरोधियों का कहना है कि टिकट आवंटन के दौरान नगर निगम चुनाव का मुद्दा भी उठेगा। निगम चुनाव में जनारथा के संजौली और इंजन घर वार्ड से कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था। बहरहाल, आने वाले दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि टिकट झटकने में कौन कामयाब होता है।    

पूर्व डिप्टी मेयर हरीश जनारथा , टूटीकंडी से पार्षद आनंद कौशल , पूर्व पार्षद महेंद्र चौहान और पूर्व पार्षद सुधीर आजाद भी टिकट की दौड़ में आ गए हैं।

इनमें से पूर्व पार्षद महेंद्र चौहान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि अगर उन्हें पार्टी टिकट नहीं देती तो वह आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि टिकट के प्रबल दावेदार माने जाने वाले हरीश जनारथा सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि जिससे भी पार्टी टिकट देगी उसके लिए रात दिन काम करेंगे। 

शिमला शहर से ये रहे विधायक
भाजपा के विधायक सुरेश भारद्वाज, नरेंद्र बरागटा, सीआईएम के राकेश सिंघा भी शिमला शहर से विधायक रह चुके हैं और इन तीनों विधायकों का संबंध भी ऊपरी शिमला से ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed