फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election sukhwinder singh sukhu press conference

सीएम वीरभद्र हुए दिल्ली रवाना और पीछे से सुक्खू ने कर दिया ये काम

Sat, 30 Sep 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election sukhwinder singh sukhu press conference

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दिल्ली रवाना होते ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इच्छुक उम्मीदवारों से टिकट के लिए आवेदन मांग लिए हैं। पार्टी की ओर से पहली बार पांच पन्नों का एक प्रपत्र निकाला गया है, जिसे इच्छुक उम्मीदवारों को भरकर आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


इस प्रपत्र पर आवेदन न करने वाले को पार्टी टिकट नहीं देगी। आरक्षित सीट पर आवेदन करने के लिए 15 हजार रुपये जबकि अनारक्षित सीट पर आवेदन का 25 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार शनिवार से 5 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन



इससे पहले की व्यवस्था में इच्छुक उम्मीदवार टिकट आवेदन के लिए पार्टी कार्यालय में फीस जमा करने के साथ साधारण कागज पर आवेदन करते थे। सुक्खू ने प्रेसवार्ता में कहा कि पार्टी में ऐसा भी होने की संभावना रहती है कि टिकट पहले लिया जाता है और सदस्यता बाद में ग्रहण होती है। इसी को देखते हुए व्यवस्था को बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबको विश्वास में लेकर जारी किया परफार्मा

himachal assembly election sukhwinder singh sukhu press conference

सुक्खू से पूछा गया कि जो परफार्मा तैयार किया गया है, क्या इसको लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को विश्वास में लिया गया है। सुक्खू ने कहा कि सभी को विश्वास में लेकर यह फैसला लिया गया है।

सीएम संभालेंगे चुनाव की कमान
सुक्खू ने कहा कि संगठन की ओर से कार्यकर्ता फील्ड में डटे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सरकार के मुखिया होने के नाते चुनाव की कमान संभालेंगे और मैं संगठन देखूंगा। संगठन का काम होता है कि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए। इसके चलते मुख्यमंत्री का चुनाव में लीड करने का दायित्व बनता है। 

संघर्ष की आग में तपकर पहुंचा हूं यहां 
सुक्खू ने कहा कि अब तक जो भी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने हैं वह सब निर्वाचित होकर आए हैं। इसमें चाहे कौल सिंह ठाकुर हों या फिर विप्लव या फिर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। मैं संघर्ष की आग में तपकर ही यहां पहुंचा हुआ हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed