फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election rebel will affect Electoral equations in Himachal

विस चुनावः बढ़ने वाली है भाजपा-कांग्रेस की मुश्किलें, ये बिगाड़ेंगे खेल!

Wed, 18 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election rebel will affect Electoral equations in Himachal

हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार भी बागी चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं। कांग्रेस और भाजपा के विधायक और नेता पार्टी प्रत्याशियों की सूची का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन



अगर पार्टी से टिकट नहीं मिलता है तो ये नेता पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर सकते हैं या फिर टिकट के चक्कर में दूसरी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। ऐसे में बागी नेता दोनों पार्टियों को डैमेज कर सकते है। सूची जारी होते ही पार्टियों में उथल पुथल मचेगी।

विज्ञापन

टिकट कटने पर मचेगी खलबली

himachal assembly election rebel will affect Electoral equations in Himachal

हिमाचल में 16 से 23 अक्तूबर तक नामांकन होना है, लेकिन अभी तक भाजपा और कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी नहीं कर पाई है। हालांकि, प्रदेश भाजपा ने अपनी ओर से लिस्ट फाइनल कर दी थी। 

हाईकमान के समक्ष इस सूची पर विस्तृत चर्चा हुई है, लेकिन इस पर हाईकमान ने आपत्ति जताई है। ऐसे में भाजपा की ओर से नई लिस्ट तैयार हो रही है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि भाजपा में कई विधायकों के टिकट भी कट सकते हैं। 

अगर ऐसा होता है तो विधायक बगावत भी कर सकते हैं। इसी तरह कांग्रेस पार्टी में भी टिकट को लेकर खलबली मची है। अफसरों ने टिकट के चक्कर में नौकरी तक छोड़ दी है। यह अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार पर उतरे हैं। इसी तरह अगर कांग्रेस विधायकों को टिकट नहीं मिलता है तो पार्टी छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed