फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election rahul gandhi addresses rally in himachal

हिमाचल में बोले राहुल गांधी- मोदी मंत्र, सब फल खा जाओ और काम मत करो

Tue, 07 Nov 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)/चंबा/नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)/चंबा/नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Tue, 07 Nov 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election rahul gandhi addresses rally in himachal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल में हुई ताबड़तोड़ रैलियों का जवाब देने के लिए  कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल में तीन जनसभाएं कीं। उन्होंने सोमवार को पांवटा, चंबा और नगरोटा बगवां में चुनावी जनसभाएं कीं। 

विज्ञापन


राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल पर जमकर निशाना साधा। चुनावी माहौल में रंग भरते हुए राहुल ने कहा कि गीता में लिखा है - कर्म करो फल की इच्छा मत करो। लेकिन मोदी का फलसफा है - सब फल खा जाओ, काम मत करो। 
विज्ञापन


मोदी ने जीएसटी के नाम पर हिमाचलियों की टोपी (हैट) उतार ली। हॉर्टीकल्चर, एग्रीकल्चर और टूरिज्म (हैट) पर पीएम ने चोट की है। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री ने क्रिकेट के नाम पर जमीन हड़प ली, जिसका खामियाजा उनके सुपुत्र को उठाना पड़ा। उन्हें बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह के बेटे के घोटाले में चुप्पी साधे हैं मोदी

himachal assembly election rahul gandhi addresses rally in himachal
हिमाचल में भ्रष्टाचार के बारे में बोलने वाले मोदी अमित शाह के बेटे के घोटाले के बारे में चुप्पी साध लेते हैं। राहुल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कार्यशैली को लाजवाब बताया। कहा कि विकास के दम पर कांग्रेस सरकार फिर से सत्ता में आएगी। 

दोहराया कि हिमाचल के विकास का मॉडल गुजरात से कहीं बेहतर है। उन्होंने हिमाचल और गुजरात के मॉडल के आंकड़े देकर तुलना की और हिमाचल को आगे बताया। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े मेरे नहीं बल्कि केंद्र सरकार के हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से काला धन सफेद किया गया है। 

राहुल ने पीएम मोदी से पूछा कि उन्होंने नोटबंदी कर काले धन पर तो अटैक किया लेकिन काला धन कहां है। सच्चाई यह है कि अपना हजारों करोड़ रुपये का काला धन मोदी सरकार ने सफेद किया। नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापार को खत्म कर दिया। 

पर्यटन को 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मनरेगा के लिए यूपीए सरकार ने देश को 35 हजार करोड़ रुपये दिए, इतने ही पैसे मोदी सरकार ने कंपनियों को दे दिए। मोदी मॉडल अमीरों के लिए है। 

केंद्र में आए तो जीएसटी में करेंगे बदलाव

himachal assembly election rahul gandhi addresses rally in himachal

राहुल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही जीएसटी में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। रोजगार तो दूर नोटबंदी और जीएसटी लाकर बर्बाद कर दिया।

चीन से भारत की तुलना करते हुए राहुल ने कहा कि जो पड़ोसी देश 24 घंटे में 50 हजार युवाओं को रोजगार देता है, देश में भाजपा सरकार एक वर्ष में इतना रोजगार देती है। जो विकास कार्य चीन 2 दिन में करता है, मोदी राज में वह काम 1 वर्ष में पूरा होता है। 

वीरभद्र श्रेणी एक में और मोदी श्रेणी दो में आते है 

himachal assembly election rahul gandhi addresses rally in himachal

रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया में दो श्रेणी के लोग होते हैं। एक श्रेणी में वीरभद्र जैसे लोग होते हैं जो काम करते है और दूसरी श्रेणी में वो लोग आते हैं जो दूसरों के काम को अपना काम बताते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी श्रेणी का व्यक्ति बताया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरभद्र सिंह के दिल में है। जहां विकास के नए आयाम उन्होंने स्थापित किए हैं। हिमाचल गुजरात की अपेक्षा काफी उन्नत और खुशहाल राज्य है। इसका श्रेय यहां के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जाता है।

बोलते ज्यादा, काम कम करते हैं मोदी : राहुल

himachal assembly election rahul gandhi addresses rally in himachal

 गकांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नगरोटा बगवां में प्रत्याशी जीएस बाली की रैली में कहा कि हिमाचल में सत्ता में आने पर कांगड़ा क्षेत्र को स्पेशल ट्रीटमेंट देंगे। जिले में केंद्रीय विवि जल्द बनाएंगेे। रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि कि मोदी बोलते ज्यादा हैं और काम कम करते हैं जबकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह काम ज्यादा और बोलते कम हैं। मोदी कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे जबकि उनकी ही सरकार के नीति आयोग की आर्थिक विशेषज्ञों ने पाया कि देश

भर में हिमाचल में सबसे कम भ्रष्टाचार है। शिक्षा, स्वास्थ्य की रैंकिंग में हिमाचल को अव्वल आंका गया है। मोदी काम नहीं पहले फल खाने की सोचते हैं।
 मोदी ने सीएम रहते गुजरात के गरीबों की 6 लाख 50 एकड़ जमीन 8-10 कंपनियों के लिए ली लेकिन 60 प्रतिशत जमीन का प्रयोग नहीं किया।

मोदी ने नैनो कंपनी पर मेहरबानी क्यों की। मोदी ने 10 -15 कंपनी को पूरा गुजरात दे रखा है। पिछले एक साल में मोदी ने 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये करोड़पति उद्योगपतियों को माफ किया। राहुल ने नोटबंदी और जीएसटी पर मोदी पर हमला किया।

चाहता हूं, लोग देश में बने फोन से लें सेल्फी

himachal assembly election rahul gandhi addresses rally in himachal

ऐतिहासिक चंबा चौगान नंबर एक में राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी हर मंच पर भ्रष्टाचार की बात करते हैं। मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ था, इस घोटाले में 50 लोगों की मौतें हुईं। इस घटना में जबरदस्त घोटाला हुआ है। मोदी के साथ ललित मोदी, नारायण राणे, पेटू रप्पा जैसे भ्रष्ट लोग बैठक में खड़े रहते हैं।

शाह के बेटे की कंपनी में 2014 से पहले 50 हजार रुपये थे। महज तीन महीनों में ही 50 हजार की राशि किस आधार पर 80 करोड़ पहुंच गई।
राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले दिनों में वह चाहते हैं कि लोग सेल्फी लेने के लिए देश में बने फोन का इस्तेमाल करें।

नरेंद्र मोदी देश में बदलाव की बात करते हैं, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि गुजरात, महाराष्ट्र से लोग बिहार, उत्तराखंड और झारखंड रोजगार की तलाश में लौट रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह ने अथक विकास करवाया है।

वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में 70 हजार सरकारी और 70 हजार निजी नौकरियां बेरोजगारों को प्रदान करवाई है। साथ ही प्रदेश आर्थिकी, नौकरियों और विकास की सूची में हिमाचल प्रदेश टॉप फाइव में आता है। स्वच्छ भारत में हिमाचल पहले नंबर, बिजली सुविधा प्रदान करवाने में पहले नंबर पर आता है।

ऐसे में अब वीरभद्र सिंह को सातवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर भाजपा सरकार को उसकी दमनकारी नीतियों का जवाब देने की बारी अब हिमाचल के लोगों की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी कांग्रेस सुशील कुमार शिंदे, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed