फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election punjab finance minister manpreet badal pc in shimla

धूमल-अनुराग बेल पर, क्या टिकट वापस लेगी भाजपा : मनप्रीत बादल

Sun, 05 Nov 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Nov 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election punjab finance minister manpreet badal pc in shimla

हिमाचल चुनावों में प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने आए पंजाब सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने शनिवार को भाजपा नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रेम कुमार धूमल को सीएम प्रत्याशी घोषित करने पर भी सवाल उठाए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम वीरभद्र सिंह को जमानत पर कहते हैं लेकिन मुख्यमंत्री पद के भाजपा के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल के बारे में क्यों नहीं बताते कि वे भी जमानत पर हैं। हिमाचल की जनता को चोर और चौकीदार का फैसला करना है। 
विज्ञापन


दरअसल हिमाचल में बीजेपी चुनाव हार रही है और हार का ठीकरा फोड़ने के लिए धूमल को बलि का बकरा बनाया गया है। मोदी हिमाचल आकर पुराने जुमले बोले जा रहे हैं और कठपुतली का तमाशा दिखा रहे हैं। यह उनका आखिरी तमाशा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमल और उनके सांसद बेटे अनुराग ठाकुर खुद बेल पर हैं लेकिन इसका जिक्र नहीं कर रहे। ये दोनों चार्जशीटेड हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब बीजेपी धूमल का नेता के तौर पर लिए नाम को वापस लेगी। बीजेपी यह बताएगी कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की आय बढ़ने का फार्मूला क्या है।

जीएसटी और नोटबंदी बम की तरह

himachal assembly election punjab finance minister manpreet badal pc in shimla

बादल ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता पर नोटबंदी और जीएसटी नाम के दो बम गिराए, जिससे अब तक जनता बेहाल है। जनता इसका हिसाब मोदी सरकार से मांग रही है और चुनाव में इसका जवाब देगी। कांग्रेस ने विकास और हर वर्ग को साथ लेकर चलाने की राजनीति की है जबकि बीजेपी ने समाज को बांटने और सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने की राजनीति की है। 

पंजाब में जल्द लागू होंगी वेतन सिफारिशें
मनप्रीत ने कहा कि पंजाब सरकार हाल ही में सत्ता में आई है, इसके बावजूद वह कर्मचारियों के लिए संजीदगी के साथ काम कर रही है। सरकार अपने कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग की सिफारिशें जल्द लागू करेंगी। सरकार ने अपने कर्मचारियों को अंतरिम राहत दे दी है और रिपोर्ट आने के बाद उसे भी लागू किया जाएगा। हिमाचल में भी कांग्रेस सरकार आने पर वह कर्मचारियों के हित में ही फैसले लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed