सत्रह साल बाद कुल्लू आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, साल 2000 को किए थे बिजली महादेव के दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 17 साल बाद कुल्लू आ रहे हैं। वे पांच नवंबर को ढालपुर मैदान में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी जून 2000 को कुल्लू में थे। चार जून 2000 को उन्होंने अधिष्ठाता बिजली महादेव के दरबार में माथा टेका था।
उन्होंने लोअर ढालपुर के रामा सामुदायिक भवन में भाजपा की बैठक भी ली थी। पीएम मोदी का हिमाचल से गहरा नाता रहा है। वे 1995 से 2000 तक हिमाचल भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं। इसी के चलते संगठन के काम को लेकर कुल्लू आते-जाते थे।
इस अवधि में कई बार कुल्लू-मनाली की वादियों में घूमे और यहां के तमाम धार्मिक स्थलों का भ्रमण करते थे। नगर परिषद कुल्लू के पूर्व पार्षद एवं भाजपा सदस्य ओम प्रकाश सूद ने बताया कि अपने कुल्लू दौरे के दौरान नरेंद्र मोदी चार जून, 2000 को सुबह सात बजे बिजली महादेव के दर्शन के लिए रवाना हुए थे।
ढाई किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पैदल तय की थी
वे खराहल घाटी के चंसारी पहुंचे तो यहां से ढाई किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पैदल तय की थी। रास्ते में बारिश होने पर चाय के ढाबे में रुके और बारिश अधिक होने पर उन्होंने ढाबे में लगे बिस्तर में ही दो घंटे तक आराम किया था।
बिजली महादेव पहुंचने पर मोदी ने बिजली महादेव की देव विधि के तहत पूजा-अर्चना की और यहां करीब दो से तीन घंटे तक रुके थे। उनके साथ प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह भी मौजूद थे।
भाजपा जनजातीय मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री युवराज बौद्ध ने कहा कि 2009 को मोदी की एक चुनावी रैली ढालपुर मैदान में होनी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने से यह रैली दस किलोमीटर दूर हाथीथान में हुई थी।