फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election nomination of kaul singh thakur daughter champa thakur rejected

विस चुनावः कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर का नामांकन खारिज, जानिए क्या है वजह

Sat, 21 Oct 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 21 Oct 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election nomination of kaul singh thakur daughter champa thakur rejected

कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल पंडित सुखराम के बेटे केबिनेट मंत्री अनिल शर्मा को सदर मंडी से चुनौती देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की बेटी एवं जिला परिषद अध्यक्ष चंपा ठाकुर चुनावी मैदान में उतर गई हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस के अधिकारिक टिकट की घोषणा से पहले ही चंपा ठाकुर ने ढोल नगाड़ों के बीच पूरे शहर में रैली निकालने के बाद नामांकन भरा। जिसके एकदम बाद चुनावी प्रचार भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


दोपहर साढ़े बारह बजे उन्होंने निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सदर पूजा चौहान को नामांकन सौंपा। दोपहर तक कांग्रेस पार्टी की ओर से चिन्ह और टिकट का अधिकार न मिलने के कारण उन्होंने चुनाव चिन्ह और पार्टी टिकट को निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ जाकर शहर में घर-घर में मतदान की अपील की। हर दुकान में जाकर अपने पक्ष में लोगों से मतदान का आग्रह किया।

सीएम के निर्देशानुसार पहले भरा नामांकन : चंपा 

himachal assembly election nomination of kaul singh thakur daughter champa thakur rejected

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान और सीएम वीरभद्र सिंह ने उन पर जो विश्वास दिखाया है। उस पर वह खरा उतरेंगी। हालांकि औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के चलते उनका नामांकन खारिज हो गया है। अब चंबा ठाकुर 23 अक्‍तूबर को फिर से नामांकन भरेंगी। बताया जा रहा है क‌ि चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा उपलब्‍ध नहीं होने के चलते नामांकन खारिज हुआ। 

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चंपा ठाकुर ने ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान और सीएम वीरभद्र सिंह के निर्देशानुसार ही उन्होंने पर्चा भरा है। उन पर जो विश्वास दिखाया है, उस पर वह खरा उतरेंगी।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की दूरगामी सोच का नतीजा है कि आज महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में तरजीह दी जा रही है। वह मेरे आदर्श रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी टिकट पर वह भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर सदर की सीट को कांग्रेस पार्टी की झोली में डालेंगी।  

नहीं पहुंचे कौल सिंह ठाकुर 
इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर परिषद के पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बेटी चंपा ठाकुर के नामांकन के लिए मंत्री कौल सिंह ठाकुर नहीं पहुंचे। कयास लगाए जा रहे थे कि नामांकन में वह भी बेटी के साथ आएंगे लेकिन, किन्हीं कारणों से वह नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed