फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election kaul singh thakur statement over election results

हिमाचल चुनावः कौल सिंह ठाकुर से अपनी सीट हारने का ठीकरा इस नेता पर फोड़ा

Wed, 20 Dec 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)।
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)। Updated Wed, 20 Dec 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election kaul singh thakur statement over election results

मंडी की द्रंग सीट से मंत्री कौल सिंह ठाकुर चुनाव हारने के बाद जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं। कौल सिंह खुद तो चुनाव हारे ही उनकी बेटी चंपा ठाकुर को भी मंडी सदर सीट से पहले ही चुनाव में ‌शिकस्त झेलनी पड़ी है। 

विज्ञापन


कौल ने हार का ठीकरा अपने चेले और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्ण चंद पर फोड़ा है। उनका कहना है कि अगर बगावत न होती तो वह जीते हुए थे। आरोप लगाया है कि बागी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का नाम लेकर वोट बटोरे हैं। 
विज्ञापन


खुद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूर्ण चंद पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान वीरभद्र का करीबी कहकर वोट मांगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेता ने आरोपों को लेकर ये कहा

himachal assembly election kaul singh thakur statement over election results
यहां तक कहा कि खुद सीएम ने चुनावों में खड़ा किया है और फुल सपोर्ट है। प्रकाश चौधरी हार को लेकर किसी तरह की टिप्पणी से गुरेज कर रहे हैं। वहीं, पूर्ण चंद ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। 

उन्होंने कहा कि अपने दम पर चुनाव लड़ा है। आजाद चुनाव लड़ा है। किसी ने कोई मदद नहीं की। अगर कार्यकर्ताओं की मदद कौल सिंह करते तो कम से कम दस हजार मतों से जीतते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed