कौल सिंह भी इस दिन भरेंगे नामांकन, दसवीं बार चुनाव मैदान में उतरेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रत्याशियों ने नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर 20 अक्तूबर को सुबह 11 बजे द्रंग विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरेंगे।
अपने राजनीतिक सफर की नौंवी पारी खेलने के लिए वह समर्थकों के साथ विस क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में उनका एकछत्र सम्राज्य रहा है। 1977 से राजनीति में उतरे आठ बार विधानसभा चुनाव जीत कर प्रदेश की विधानसभा में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं।
पधर में होगी जनसभा
महज एक बार उन्हें 1990 में हार का सामना करना पड़ा है। इस बार द्रंग से वह दसवीं बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। स्वास्थ्य मंत्री 20 अक्तूबर को 11 बजे एसडीएम कार्यालय पधर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन भरने के बाद पधर में जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।
जनसभा में पूरे विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। उधर ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि 20 अक्तूबर को वह 11 बजे नामांकन भरेंगे। पांच साल में विकास से विजय का रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने द्रंग विस से जीत का दावा किया है।