फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election indu go back slogan outside shanta kumar house

शांता के घर के बाहर गो बैक के नारे, समर्थन बोले-इनको टिकट नहीं मिला तो देंगे इस्तीफा

Wed, 18 Oct 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Wed, 18 Oct 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election indu go back slogan outside shanta kumar house

भाजपा के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार को टिकट न मिलता देख मंगलवार को उनके समर्थकों ने सांसद शांता कुमार के घर के बाहर नारेबाजी की। पालमपुर से संभावित प्रत्याशी इंदु गोस्वामी गो बैक के नारे लगाए गए। 

विज्ञापन



मंगलवार सुबह प्रवीण कुमार को टिकट न मिलने की अटकलों पर भाजपा कार्यकर्ता शांता के निवास पर जुट गए। उन्होंने शांता से कहा कि पालमपुर में बाहरी किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रवीण शांत बैठे रहे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल महामंत्री ठाकुर मान चंद, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण वर्मन, उपाध्यक्ष अनिल राणा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष शेर सिंह ने शांता के सामने कहा कि प्रवीण कुमार को टिकट नहीं मिलेगा तो वे इस्तीफा दे देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद सभी मंडल पदाधिकारियों ने भी इस्तीफे देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रवीण कुमार को टिकट नहीं दिया जाता है तो वह उनको आजाद चुनाव लड़ाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। 

बाद में शांता के घर से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ निवासी इंदु गोस्वामी गो बैक और बाहरी आदमी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा के नारे लगाए। 

शांता बोले, भावनाओं को रखें शांत 

himachal assembly election indu go back slogan outside shanta kumar house

शांता कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी पार्टी की आधिकारिक लिस्ट फाइनल नहीं हुई है। कार्यकर्ता शांत रहें। उनकी भावनाओं को दिल्ली पहुंचा दिया गया है। कहा कि जो भी होगा, ठीक होगा। वे ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे पार्टी को धक्का लगे। 

डैमेज कंट्रोल प्रभारी रहे मौजूद 
इस हंगामे के बीच शांता के घर पार्टी की ओर से अधिकृत किए गए जिला भाजपा डैमेज कंट्रोल प्रभारी जम्मू कश्मीर के उद्योग मंत्री सीपी गंगा मौजूद रहे। उनके सामने ही यह सारा हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed