फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election GS Bali statement

परिवहन मंत्री ने किया खुलासा, विस चुनाव में जमकर हुआ शराब का इस्तेमाल

Tue, 28 Nov 2017 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Nov 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
himachal assembly election GS Bali statement

परिवहन मंत्री एवं नगरोटा बगवां से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जीएस बाली ने कहा है कि विधानसभा चुनावों की घोषणा से मतदान तक चुनाव क्षेत्र में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहना चाहिए। इससे चुनावों के दौरान शराब परोसकर मतदाताओं को बरगलाने की आशंका बेहद कम हो जाती है। 

विज्ञापन


मतदान के बाद पहली बार सोमवार को सचिवालय पहुंचे परिवहन मंत्री बाली ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में चुनावी प्रक्रिया पर बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान जबरदस्त तरीके से अवैध शराब का वितरण किया गया। हालात ये रहे कि पुलिस चुनाव आयोग और आयोग पुलिस पर कार्रवाई करने की बात कहकर पल्ला झाड़ते रहे।
विज्ञापन


शराब के जरिये चुनाव प्रभावित करने की जबरदस्त कोशिश हुई है। विधानसभा चुनाव में शराब का खुलकर इस्तेमाल इसलिए हो सका क्योंकि चुनाव आयोग के पास स्टाफ  की कमी थी। पुलिस बल भी चेकिंग के लिए पर्याप्त नहीं था। उन्होंने कहा है कि भविष्य में जब भी चुनाव हों तो 15 दिन पहले ही शराब की दुकानें बंद हो जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग मतदान के बाद रोजमर्रा के कामकाज के लिए आयोग की अनुमति लेने की प्रक्रिया में ढील दे। लंबे समय तक आचार संहिता लगाने से बहुत सारे कार्य प्रभावित होते हैं और आमजन को इसका नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई इलाकों को नए बस रूट खोले जाने थे लेकिन वे भी रुक गए हैं। इस कारण लोगों को कुछ और दिन परेशानी झेलनी पड़ेगी।

महिलाओं की भूमिका अहम

himachal assembly election GS Bali statement

बाली ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। उनका कहना है कि महिलाओं का इस बार मतदान सात फीसदी बढ़ा है, ऐसे में चुनावी नतीजों में उनकी इच्छा की परछाई दिखाई देगी।

कहा कि महिलाएं इस बार महंगाई से त्रस्त थीं। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों से लोग परेशान थे और उसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं थी और जनता सरकार के काम से संतुष्ट है।

ईवीएम के नए विकल्प पर विचार होना जरूरी
बाली ने कहा कि ईवीएम की हैकिंग की खबरें आने से इस सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। शिमला पुलिस ने भी इसी मामले की बात को लेकर एक व्यक्ति भी पकड़ा है और कई अन्य राज्यों से भी इसमें छेड़छाड़ की शिकायतें आई हैं।

ऐसे में चुनाव आयोग को इस दिशा में विचार कर अन्य विकल्प पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में मतदान के दिन पूरी लाइट की व्यवस्था नहीं थी। यह सिस्टम का फेलियर है और इस पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed