फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election election commission decided minimum rate of goods

विस चुनावः निर्वाचन आयोग ने तय किए प्रत्याशियों के लिए सामान के न्यूनतम दाम

Tue, 17 Oct 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Oct 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election election commission decided minimum rate of goods

निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के उपयोग या उपभोग की जाने वाली चीजों के न्यूनतम दाम और किराया तय किया है। प्रत्याशी इस रेट से कम दाम पर कुछ भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। 

विज्ञापन


यह सारा खर्च प्रत्याशी या उसकी पार्टी के चुनाव खर्च में जुड़ता रहेगा। इसके तहत राजधानी शिमला में बिकने वाली सियासी चाय के निर्वाचन आयोग ने दाम तय कर दिए हैं। सियासी चकल्लस के दौरान पी जाने वाली हर चाय सात रुपये की होगी। 
विज्ञापन


इसी तरह आयोग ने नाश्ते से लेकर दिन और रात के शाकाहारी व मांसाहारी भोजन की थाली और प्रचार सामग्री के दाम तय किए हैं। यही नहीं ट्रक, बस से लेकर साधारण और लग्जरी कार का भी किराया तय कर दिया है। आयोग ने ये रेट लिस्ट राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal assembly election election commission decided minimum rate of goods

सियासी घमासान तेज होने के साथ निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान होने वाली हर गतिविधि पर फोकस करना शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के उपयोग या उपभोग की जाने वाली चीजों के न्यूनतम दाम और किराया तय किया है। 

प्रत्याशी इस रेट से कम दाम पर कुछ भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। यह सारा खर्च प्रत्याशी या उसकी पार्टी के चुनाव खर्च में जुड़ता रहेगा। नई सूची के अनुसार चाय की एक प्याली 7 रुपये की होगी, जबकि कॉफी 15 रुपये और नाश्ता 40 रुपये का होगा। 

समोसा और ब्रेड पकोड़ा के दाम सात रुपये रखे हैं। 100 ग्राम का वेज पकोड़ा 15 रुपये का होगा। दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन 60 रुपये का होगा, जबकि मांसाहारी भोजन 100 रुपये का माना जाएगा। इसी तरह कोल्ड ड्रिंक, पीने के पानी की बोतल पर छपी एमआरपी को रेट माना जाएगा। 

आयोग यह रेट उस समय चुनाव खर्च में जोड़ेगा, जब प्रत्याशी या पार्टी अपने खर्च को इससे कम दिखाएंगे। अगर उनका खर्च इससे ज्यादा होता है तो वह भी मान्य हो सकता है।

10 रुपये की फूल माला, 400 का सोफा

himachal assembly election election commission decided minimum rate of goods

सूची के अनुसार चुनाव प्रचार में उपयोग में लाई जाने वाली सबसे छोटी फूल की माला 10 रुपये की होगी, सबसे बड़ी का दाम 15 रुपये रखा है। रैली या जनसभाओं में इस्तेमाल होने वाली साधारण कुर्सी का प्रतिदिन का किराया प्रति कुर्सी 8 रुपये रखा है।

इसी तरह वीआईपी कुर्सी 15 और सोफे का किराया 400 रुपये रखा है। साधारण टेबल 40, सेंटर टेबल व लेक्चर स्टैंड 50 रुपये, छोटे पर्दे 75, जबकि बड़े पर्दे 200 रुपये के होंगे। 

1500 रुपये होगा टैक्सी का हर दिन का किराया
प्रत्याशियों या पार्टियों की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली टैक्सी का प्रतिदिन का किराया कम से कम 1500 रुपये माना जाएगा। बस का किराया 6 रुपये प्रति किमी प्रति सीट, ट्रक का 45 रुपये प्रति किमी, साधारण टैक्सी प्रति किमी 10.45 रुपये, एयर कंडीशन टैक्सी का किराया 14 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से माना जाएगा।

himachal assembly election election commission decided minimum rate of goods

चुनाव प्रचार के दौरान बनने वाले द्वार का प्रतिदिन का किराया 1200 रुपये होगा, जबकि मेहराब का 1500 रुपये किराया होगा। डीजे सिस्टम का किराया ढाई हजार रुपये प्रतिदिन होगा। लोकल बैंड का किराया प्रतिदिन 10 हजार होगा।

14 गुना 12 के स्टेज का रेट 1500 रुपये होगा। माइक्रोफोन वाला लाउडस्पीकर वाहन सहित किराए पर 1000 रुपये प्रतिदिन, जबकि नुक्कड़ सभा में इस्तेमाल होने पर 150 रुपये होगा। बिना फ्रेम वाले फ्लेक्स बैनर का दाम 15 रुपये प्रति स्क्वायर फीट, जबकि फ्रेम के साथ होने पर 18 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed