फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election dalit card game

विधानसभा चुनाव: हिमाचल की सियासत में दलित कार्ड का खेल

Fri, 29 Sep 2017 01:44 PM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, सोलन
राकेश शर्मा/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 29 Sep 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election dalit card game

अब तक जातिवाद से दूर प्रदेश की राजनीति में इस बार खुले मन से दलित कार्ड का खेल शुरू हो गया है। प्रदेश की 25 प्रतिशत आबादी को भेदने की मंशा दोनों बड़े दलों में साफ नजर आ रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने दलित सम्मेलनों की आड़ में पिछड़े और बेगाने फिर रहे इस वर्ग को एकदम खास बना दिया है।

विज्ञापन


चुनाव से ठीक पहले हर जगह दलित समाज की पूछताछ प्रदेश में शुरू हो गई है, जबकि अब तक के राजनीतिक इतिहास में प्रदेश का चुनाव जातिवाद पर आधारित नहीं रहा। हालांकि, क्षेत्रवाद और टोपीवाद की सियासत जरूर यहां के मतदाताओं को याद है, लेकिन इस बार के चुनाव को जातिवाद के चश्मे से भी देखा जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश की 25 फीसदी आबादी को भेदने की मंशा

himachal assembly election dalit card game

भाजपा ने प्रदेश में दलित सम्मेलनों की शुरुआत की थी। एक के बाद एक कई सम्मेलन खासतौर पर ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में किए गए, जो अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित थे। अनुसूचित जाति की घनी आबादी वाली जगहों पर भी छोटी-छोटी सभाएं की गईं।

भाजपा ने सम्मेलनों में भारी भीड़ जुटने और दलित समाज के भारी संख्या में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के दावे किए थे। इसके बाद कांग्रेस ने भी दलित सम्मेलन का जवाब भाजपा को उसी अंदाज में देना शुरू कर दिया।

इन सम्मेलनों का खास केंद्र इन दिनों सोलन जिला बना हुआ है। यहां सोलन सदर और कसौली दोनों विधानसभा क्षेत्र आरक्षित हैं। 

इस बार खूब होगा दलित शब्द का प्रचलन

himachal assembly election dalit card game

यहां पहले कुमारहट्टी में मुख्यमंत्री ने जनसभा की, जबकि उसके बाद सुबाथू में दलित सम्मेलन के माध्यम से समाज को कांग्रेस के साथ बांधे रखने का प्रयास किया गया है। सुबाथू में हुए दलित सम्मेलन में विधानसभा चुनाव में इस वर्ग की जरूरत साफ नजर आई।

नेता मंच से समाज को कांग्रेस के साथ जुड़े रहने और टूटकर भाजपा में शामिल हुए लोगों को वापस लाने की दुहाई देते रहे। बहरहाल, प्रदेश में शुरू हुए दलित कार्ड ने साफ कर दिया है कि इस बार चुनाव में राजनीतिक मुद्दों के साथ दलित शब्द का प्रचलन भी खूब होगा। फिर चाहे मंच किसी भी राजनीतिक दल का हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed