उद्घाटन और शिलान्यास का बढ़ा क्रेज, चुनावी साल में जुगाड़बाजी से चल रहा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी साल में उद्घाटन और शिलान्यास को लेकर नेता क्रेजी हो गए हैं। सिरमौर जिले में ही नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर उद्घाटन और शिलान्यास की होड़ सी मच गई है। हालात यह है कि कहीं बैनर टांगकर उद्घाटन हो रहे हैं तो कहीं एक ही ढांचे पर विभिन्न योजनाओं की पट्टिकाएं लगाकर पर्दा हटाने की औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं।
सिरमौर जिला में ही कुछ दिन पहले धारटीधार के चेहड़ी महडोग में नाहन के विधायक ने युवक मंडल के भवन का उद्घाटन किया। विधायक ने भवन निर्माण के लिए दो लाख रुपये मुहैया करवाए थे। गत दिवस हुए उद्घाटन में पट्टिका तक नहीं बनाई गई। एक बैनर टांगा गया और कील लगाकर पर्दे की व्यवस्था की गई। पर्दा हटाया और हो गया उद्घाटन।
यही हाल कांग्रेसी नेताओं का भी
यही हाल कांग्रेसी नेताओं का भी है। चंद रोज पहले कॉलेज का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी कॉलेज में ही आधा दर्जन से अधिक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कर दिए। हाल ही में खुले चार कॉलेजों के उद्घाटन शिमला से बैठे-बैठे ऑनलाइन किए। जबकि स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी नाहन मेडिकल कॉलेज के भवन का ऑनलाइन शिलान्यास किया।
उधर, जिला में भी इन दिनों उद्घाटनों की होड़ सी है। सीपीएस विनय कुमार भी अपने इलाके में उद्घाटन और शिलान्यास में जुटे हैं। जबकि शिलाई में भी यही सिलसिला चला हुआ है। बहरहाल, देखना यह है कि चुनावी साल में हो रहे उद्घाटन और शिलान्यास मतदाताओं पर कितना असर डालेंगे।