{"_id":"59d8b4344f1c1b98678b4817","slug":"himachal-assembly-election-cpim-declared-13-candidates-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपा ने हिमाचल विस चुनाव के लिए 13 सीटों पर फाइनल किए नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माकपा ने हिमाचल विस चुनाव के लिए 13 सीटों पर फाइनल किए नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों को मैदान में उतारने के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस से बाजी मार ली है। पार्टी ने प्रदेश के 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए हैं।
विज्ञापन
नौ अक्तूबर को प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। राजधानी शिमला से पूर्व महापौर संजय चौहान माकपा के प्रत्याशी होंगे।
ठियोग से राकेश सिंघा, कसुम्पटी से कुलदीप तंवर, रामपुर बुशहर से विवेक कश्यप, आनी से जिला परिषद सदस्य लोकिंद्र सिंह, जोगिंद्रनगर से कुशाल भारद्वाज, धर्मपुर से भूपेंद्र सिंह, सरकाघाट से मनीष, सोलन शहर से अजय भट्टी, लाहौल-स्पीति से सुनील
विज्ञापन
जस्पा, हमीरपुर से अनिल मनकोटिया, सुजानपुर से जोगिंद्र और नाहन विधानसभा क्षेत्र से विश्वनाथ को पार्टी चुनाव मैदान में उतारेगी। उधर, इन प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन