फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election congress focus on bjp leade

भाजपा से टूटने वालों पर अब कांग्रेस की नजर, अनिल शर्मा के पार्टी छोड़ने से मची है खलबली

Sun, 15 Oct 2017 07:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Oct 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election congress focus on bjp leade

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वर्तमान सरकार में पंचायतीराज मंत्री रहे अनिल शर्मा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी में खलबली मच गई है। उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस कार्यालय से लेकर वरिष्ठ नेताओं के घर में बैठकों का दौर जारी है। 

विज्ञापन


अब कांग्रेस भाजपा प्रत्याशियों की सूची का इंतजार कर रही है। हाईकमान इसके बाद ही पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा करेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


लोगों के बीच अच्छी पैठ रखने वाले ऐसे कई भाजपा नेताओं पर कांग्रेस की नजर है। भाजपा के कई ऐसे नेता हैं, जो लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं। इन नेताओं से बराबर फोन पर संपर्क किया जा रहा है। इनकी कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन भाजपा नेताओं पर कांग्रेस की नजरें

himachal assembly election congress focus on bjp leade

कांग्रेस पार्टी की नजरें भाजपा के उन नेताओं पर है, जिन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिलेगा। भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए जहां कांग्रेस पार्टी में सेंधमारी करनी शुरू कर दी है, वहीं कांग्रेस पार्टी भी मिशन रिपीट करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

कांग्रेस पार्टी के महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि अनिल शर्मा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। भाजपा के ऐसे कई नेता हैं, जो टिकट के चक्कर में कांग्रेस में शामिल होने के लिए आतुर हैं। दिल्ली में भाजपा के कई नेता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed