फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal assembly election 2017 vikramaditya singh property details

डेढ़ से 84 करोड़ हो गई सीएम वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य की संपत्ति

Tue, 24 Oct 2017 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 24 Oct 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 vikramaditya singh property details

विधानसभा चुनाव मैदान में पहली बार उतरे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह की चल-अचल संपत्ति पांच साल में लगभग डेढ़ करोड़ से बढ़कर 84.32 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वर्ष 2012 के विस चुनाव में पिता वीरभद्र सिंह के दाखिल हलफनामे में विक्रमादित्य बतौर आश्रित 1.19 करोड़ की चल और 33 लाख की अचल संपत्ति के मालिक थे।

विज्ञापन


इस दौरान उनकी संपत्ति में कई गुना बढ़ोतरी हुई है जबकि मुख्यमंत्री रहते हुए वीरभद्र सिंह की चल व अचल संपत्ति 27 करोड़ से घटकर लगभग 14 करोड़ हो गई है। शिमला ग्रामीण सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ रहे विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को दाखिल नामांकन में अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया।

विज्ञापन

79.82 करोड़ की अचल संपत्ति

himachal assembly election 2017 vikramaditya singh property details

वर्ष 2012 में वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण से दाखिल नामांकन में पत्नी प्रतिभा सिंह, पहले आश्रित के तौर पर बेटी अपराजिता कुमारी और दूसरे आश्रित के तौर पर बेटे विक्रमादित्य सिंह की संपत्तियों का ब्योरा दिया था। पिता के दाखिल शपथपत्र के अनुसार बेटे विक्रमादित्य के कुल पांच बैंक खातों और बीमा पालिसी में 1.19 करोड़ रुपये चल और 33 लाख रुपये की अचल संपत्ति दर्शायी गई थी।

इसके अलावा उनके पास कैश इन हैंड दस हजार रुपये था। वीरभद्र की अपने नाम चल संपत्ति 8.26 करोड़ और अचल संपत्ति 18.76 करोड़ रुपये थी। पांच वर्ष बाद अब विक्रमादित्य अपनी सियासी पारी शुरू करने जा रहे हैं। वीरभद्र सिंह के अर्की सीट से नामांकन में दिए शपथपत्र में बेटे विक्रमादित्य को अब आश्रित नहीं दर्शाया है।

पांच बैंक खाते

himachal assembly election 2017 vikramaditya singh property details

मुख्यमंत्री की पांच साल में चल और अचल संपत्ति घटकर लगभग 13 करोड़ रह गई है। उधर, विक्रमादित्य सिंह के शिमला ग्रामीण सीट पर ताजा हलफनामे में एक लाख नकदी के अलावा 10 लाख 26000 के गहने हैं।

कुल संपत्ति में से 79.82 करोड़ अचल संपत्ति है। तयवाल, सराहन और कुमारसैन में उनके नाम 24.512 एकड़ जमीन है।

साथ ही कासवा बाजार रामपुर पदम (पैलेस) और उप महल लक्कड़ बाजार (हॉलीलाज) की संपत्ति भी शामिल है। वर्तमान कीमतों के अनुसार इनकी कुल कीमत 79,82,50,958 रुपये है।

विक्रमादित्य सिंह के कुल पांच बैंक खाते हैं जिनमें 1,09,42,326 रुपये जमा हैं। इसके अलावा 1.34 करोड़ का बैंक लोन भी लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed